: गाडरवारा,युद्ध विराम ,विश्व शांति,सकुशल वतन वापिसी हेतु हवनकर्म व शांति पाठ
Sat, Feb 26, 2022
गाडरवारा । नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने सभी वरिष्ठ सम्मानीय विप्र जनो के साथ मिलकर रूस - यूक्रेन युद्ध विराम व विश्व शांति तथा सर्व मंगलकामना के लिए गायत्री मन्दिर परिसर में सामूहिक शांति यज्ञ हवन कर्म के साथ साथ यजुर्वेद शान्ति पाठ का आयोजन किया गया
जिसमे सर्वप्रथम मुकेश बसेड़िया ने विश्वशांति व सर्व मंगलकामना के साथ यूक्रेन में फंसे हुए भारतीय छात्रों व नागरिकों की सकुशल वतन वापिसी के लिए यज्ञ का संकल्प लिया और सभी वरिष्ठ एकादश ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर युद्ध विराम की प्रार्थना की।यज्ञ ,यज्ञाचार्य शास्त्री पं ओमप्रकाश दुबे, व निर्देशक पं बालाराम शास्त्री व पं मनोज द्विवेदी के सानिध्य संपन्न हुआ। उपरोक्त अवसर पर वरिष्ठ शास्त्री पं बालाराम शास्त्री,पं ओमप्रकाश दुबे,पं भवानी शास्त्री, पं मनोज द्विवेदी, पं भगवान दास चौबे ,पं यज्ञदत्त पचौरी, पं प्रवीण व्यास , पं मोहित दुबे, पं नीरज दुबे,व गायत्री मन्दिर के संचालक व पुजारी दीनदयाल जी के साथ प्रिंस बसेड़िया की गरिमामयी उपस्थिति रही। यज्ञ आयोजक समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने बताया कि रूस यूक्रेन युद्ध से दोनों देशों के साथ साथ दुनिया मे हाहाकार मचा है, मिसाइले दागी जा रही है ,जिसमे निर्दोष नागरिकों के साथ निरीह व मूक प्राणी , मासूम लोग मारे का रहे है , या फंसे हुए हैं।उक्त युद्ध की भयावहता व तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के चलते यजुर्वेद में वर्णित शांति पाठ व यज्ञ का आयोजन निःस्वार्थ व परोपकार भाव से किया गया।वरिष्ठ शास्त्री आदरणीय पं बालाराम शास्त्री ने बताया कि प्रार्थना व यज्ञ में बहुत बल होता है ,परोपकार के लिए किया गया यज्ञ शीघ्र फलदायी है। इसी तारतम्य में पं मनोज द्विवेदी ने कहा कि सामूहिक प्रार्थना विशेष फलदायी होती है।
वरिष्ठ शास्त्री पं ओमप्रकाश दुबे ने वेद ऋचाओ में परोपकार को अंनत गुना फलदायी माना है। इसी क्रम में पं मोहित दुबे ,पं नीरज दुबे ने भी विश्वमंगल की कामना की। अंत में सभी का आभार यज्ञ आयोजक पं मुकेश बसेड़िया ने कर विश्वशांति ,युद्ध विराम की कामना कर भारतीय छात्रों व नागरिकों की सकुशक वतन वापिसी की प्रार्थना की तथा देश के शीर्ष नेतृत्व से अपील की है कि यूक्रेन में हमारे देश के फंसे हुए छात्रो व नागरिकों को शीघ्र ही वतन वापिसी का प्रंबध करे, क्योकि जिस परिवार का सदस्य व बच्चे फंसे है , वो तिल तिल मर रहे है अतः जल्दी उचित प्रबंध किये जायें।
: गाडरवारा,साईखेड़ा ब्लॉक में आंतरिक परिवार समिति का हुआ गठन
Sat, Feb 26, 2022
गाडरवारा। साईंखेड़ा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतापनारायण ने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोषण अधिनियम 2013 के तहत आंतरिक परिवार समिति का गठन किया है । समिति का अध्य्क्ष प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक को बनाते हुए सदस्य के रूप में प्राचार्य अनूप शर्मा, राजेश बरसैयां, श्रीमती सुनीता पटैल, व्याख्याता सायरा अली एवं सहायक ग्रेड 2 श्रीमती किरण अग्रवाल को शामिल किया गया है।
: गाडरवारा,जनशिक्षा केंद्र स्तर पर हुआ प्रशिक्षणो का आयोजन
Sat, Feb 26, 2022
गाडरवारा। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में शाला प्रबंधन समितियों के अध्य्क्ष सहित समस्त सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह एवं एक दिनी उन्मुखीकरण की तैयारी हेतु प्रधानपाठकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से गत दिवस साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखण्ड के समस्त जनशिक्षा केंद्रों पर सामग्री वितरण के साथ प्रशिक्षण आयोजित किया गया। तत्सबंध में मिली जानकारी के अनुसार साइखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत जनशिक्षा केंद्र कन्या नवीन, आदर्श, पलोहाबड़ा, बनवारी, आमगांव छोटा, उत्कृष्ट साईखेड़ा एवं बम्होरी कलां तथा चीचली ब्लॉक अंतर्गत उत्कृष्ट चीचली, बारहाबड़ा, कठौतिया, सूखाखेरी, सालीचौका , करपगांव एवं शाहपुर जनशिक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रशिक्षणो में प्रधानपाठको को शाला प्रबंधन समिति से जुड़ी सामग्री देते हुए विस्तारपूर्वक प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में शाला प्रबंधन समिति के गठन, शिक्षा का अधिकार अधिनियम,प्रतिभागियों का परिचय, एसएमसी फिल्म पर बातचीत, आईवीआरएस नंबर का उपयोग एवं उपयोगिता, बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए जरूरी तत्व तथा सफल बैठक सफल एस एम सी, शपथ ग्रहण इत्यादि बिंदुओ पर डीआरजी ने विस्तारपूर्वक चर्चा की। जनशिक्षा केंद्र पर प्रशिक्षित प्रधानपाठक 26 फरवरी को माध्यमिक शाला तथा 28 फरवरी को प्राथमिक शालाओं में अपनी शाला के शाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों का उन्मुखीकरण करेंगे। जनशिक्षा केंद्रों पर हुए प्रशिक्षण में सभी प्रधानपाठकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी । उल्लेखनीय है की प्रशिक्षण का उद्देश्य शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को जागरूक करना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना रहा। बीआरसी डी के पटैल एवं गिरीश पटैल के मार्गदर्शन में जनशिक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रशिक्षणों में बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झरिया, मनीराम मेहरा,अरुण दुबे, जनशिक्षको प्रशांत राय, नेपाल झारिया, सुरेन्द्र राजपुत, देवीसिंह कीर, प्रदीप मालवीय, बनवारी लाल नागवंशी, मो अपसार खान, प्रमोद पठारिया, रामकृष्ण अहिरवार, सत्यम ताम्रकार, नेतराम कौरव, हरिओम स्थापक, अनूप पालीवाल, अजय नामदेव, संजय सोनी आदि की महती भूमिका रही।