: इटारसी,राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, मध्यप्रदेश की दो-दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
Mon, Feb 28, 2022
इटारसी।बैठक में सर्वसम्मति से मां कर्मा रथ यात्रा का शुभारंभ 17 अप्रैल 2022 को जबलपुर से प्रारंभ होगा मां कर्मा रथ यात्रा पूरे मध्य प्रदेश के 52 जिलों में दसों संभाग में जाएगी यात्रा 2 चरणों में संपन्न होगी । प्रथम चरण में जबलपुर शहडोल रीवा एवं सागर संभाग होंगे यह यात्रा जबलपुर जिले से प्रारंभ होकर नरसिंहपुर छिंदवाड़ा शिवनी बालाघाट मंडला डिंडोरी अनूपपुर शहडोल उमरिया सीधी सिंगरौली रीवा सतना कटनी पन्ना टीकमगढ़ निवाड़ी छतरपुर दमोह सागर 5 जून को प्रथम चरण का सागर में समापन होगा बारिश के बाद द्वितीय चरण प्रारंभ होगा। यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए 27 मार्च को मां रेवा कर्मा स्वर्ण कलश यात्रा हेलीकॉप्टर के द्वारा मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिलों में 88 स्थानों पर होंगी।माता नर्मदा का स्वर्ण कलश एवं माता कर्मा की पालकी हेलीकॉप्टर के द्वारा सभा स्थल पर पहुंचेंगे।
यात्रा साहू समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगी।प्रथम दिन बैठक माननीय सांसद उदयप्रताप जी के मुख्य आतिथ्य में तथा द्वितीय दिन की बैठक माननीय पूर्व विधान सभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक अलग-अलग पांच सत्रों में सम्पन्न हुई। जिनमें बैठक की अध्यक्षता अलग-अलग सत्र हेतु अलग-अलग अध्यक्ष सर्व रविकरण साहू-प्रदेश अध्यक्ष, किशोर कुमार साहू-मुख्य राष्ट्रीय कार्यकारीअध्यक्ष, भगीरथ साहू-कार्यकारी अध्यक्ष, त्रिवेणी प्रसाद साहू लखन राष्ट्रीय यूवा अद्यक्ष साहू उदय प्रताप जी भाजपा सांसद,भागीरथ साहू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीमती संध्या साहू राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष, पूनम साहू राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष, चंदन साहू राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष , गुलाब गोल्हनी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, नितेश साहू प्रदेश युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष, गौरव सेठ प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष, नर्मदा प्रसाद प्रदेश मंत्री, संतोष राठौर प्रदेश संगठन मंत्री, अनिल गोल्हानी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, किसान केशव प्रदेश प्रवक्ता राजनीतिक प्रकोष्ठ, पंकज साहू,जिला युवा, अखिलेश साहू संभागीय युवा अध्यक्ष जबलपुर, दर्शनी संतोष राठौर खंडवा, रितेश साह सिंगरौली, सुदर्शन गोल्हानी जिला अध्यक्ष सिवनी, दुर्गेश साहू जिला अध्यक्ष जिला डिंडोरी, विपिन कुमार साहू, जिला अध्यक्ष बेतुल, रवि साहू बेतुल, सोनू साहू, जिला युवा अध्यक्ष डिंडोरी, रत्न साहू शोभापुर, संजय साहू जिला अध्यक्ष होसंगाबाद, ललित साहू, सोहागपुर,पुरुषोत्तम साहू प्रदेश मंत्री शिवनी, निलेश कुमार साहू सिवनी,भानु प्रताप गोल्हानी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सिवनी, हेमलता साहू सागर जिला महिला अध्यक्ष, संतोषी साहू महिला जिला अध्यक्ष डिंडोरी,भोलानाथ सिंगरौली अपर महामंत्री, बद्री प्रसाद साहू प्रदेश संगठन मंत्री डिंडोरी, मकान साहू डिंडोरी प्रदेश मंत्री, श्रीमती विजयकता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, बबलू भैया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मनोज साहू संभाग प्रभारी गुना, पवन साहू प्रदेश उपाध्यक्ष गुना, निरज साहू जिला अध्यक्ष गुना, रामाधार साहू प्रदेश मंत्री नरसिंहपुर, जेपी साहू राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष, पंचम लाल साहू प्रदेश महामंत्री, मनोज साहू प्रदेश संगठन मंत्री युवा इंदौर, गिरीश साहू संगठन महामंत्री, अशोक साहू राष्ट्रीय युवा महामंत्री, नवीन साहू अमरवाड़ा युवा ब्लॉक अध्यक्ष, आरके साहू , संतोष राज साहू जिला अध्यक्ष आईटी प्रकोष्ठ भोपाल, विनोद गुप्ता आईटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उज्जैन , अशोक साहू प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ और अन्य उपस्तित थे।
: नरसिंहपुर जिला के प्रमुख समाचार
Mon, Feb 28, 2022
दिव्यांगों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलायें- कलेक्टर
,
दिव्यांग स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 5 मार्च को नरसिंहपुर में
नरसिंहपुर।
कलेक्टर रोहित सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय- सीमा के पत्रों की समीक्षा की। कलेक्टर ने शनिवार 5 मार्च को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम नरसिंहपुर में आयोजित होने वाले दिव्यांग स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। श्री सिंह ने कहा कि दिव्यांगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जावे। शिविर में दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण, आधार कार्ड, समग्र आईडी व यूडीआईडी तथा पेंशन प्रकरण तैयार करने के लिए आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये। शिविर में दिव्यांगों का सहायक उपकरण के लिए चिन्हांकन भी किया जायेगा। शिविर में वृद्धजनों को भी लाभांवित किया जावे।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम, जनपदों के सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सामाजिक संगठनों को करें शामिल
कलेक्टर ने शिविर में जिला प्रशासन के साथ- साथ रेडक्रास, नेहरू युवा केन्द्र, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन- आईएमए, रोटरी व लायंस क्लब, अन्य सामाजिक संगठनों, एनजीओ, एनसीसी, स्काउट- गाइड, जनअभियान के वालेंटियर्स का सहयोग लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो और उसमें दिव्यांग भी शामिल हों। शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी जनपदों व नगरीय निकायों को लक्ष्य देकर दिव्यांगों को शिविर में शामिल किया जाये। इस कार्य में एसडीएम समन्वय बनायें। सभी अधिकारी एवं सहयोगी संस्थायें संवेदनशीलता से कार्य करें।
दिव्यांगजनों को न हो कोई असुविधा
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि इस दौरान दिव्यांगों के स्वरोजगार के लिए भी मेला का आयोजन किया जावे। स्ट्रीट वेंडर्स के लिए भी दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया जाये। दिव्यांग महिलाओं के समूह गठित किये जायें। शिविर के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए सभी व्यवस्थायें समय पर पूर्ण कर ली जावें। व्यवस्थाओं के लिए कार्य विभाजन किया जावे। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की अच्छी व्यवस्था रहे। दिव्यांग आदिवासी बाहुल्य वाले क्षेत्रों से भी शिविर में आयें। दिव्यांगों को बसों से आवागमन में सहूलियत रहे, सीट मिलें एवं उनसे शुल्क नहीं लिया जावे, इसका ध्यान रखें। इसके निर्देश आरटीओ को दिये। इस पर विशेष ध्यान दें कि दिव्यांगों को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं हो। कार्यक्रम स्थल पर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाये जायें। हाट बाजारों और संबंधित क्षेत्रों में फ्लैक्स, बैनर, मुनादी आदि और सोशल मीडिया के माध्यम से शिविर आयोजन का व्यापक प्रचार- प्रसार किया जावे। राशन दुकानों में भी शिविर संबंधी फ्लैक्स लगाये जावें।
शिविर में दिव्यांगों व वृद्धजनों को छड़ी, वैसाखी, वॉकर, ट्राइपॉड्स, क्वाडपॉड्स, श्रवण यंत्र, कृत्रिम दांत, नजर के चश्मा, व्हीलचेयर, कमोड सहित व्हील चेयर, कमोड सहित चेयर/ स्टूल, सिलिकॉन फोम तकिया, घुटनों के बेल्ट- नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, सर्वाइकल कॉलर, लम्बोसैक्रल बेल्ट, ब्रेक सहित वॉकर/ रोलेटर, सीट सहित छड़ी, फुट केयर किट, मोट्रेड ट्रायसिकल, ब्लाईंड स्टिक, ट्रायसिकल, टीएलएम किट, कृत्रिम अंग उपकरण/ कैलीपर्स आदि प्रदाय के लिए चिन्हांकन किया जायेगा।
अवैध रेत खनन, अवैध शराब व भू- माफिया के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि अवैध रेत खनन, अवैध शराब व भू- माफिया के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जावे। अवैध कार्य में संलग्न वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की जावे। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। श्री सिंह ने कहा कि इस कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यह सुनिश्चित किया जावे कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हों। बिलों का भुगतान समय पर हो, बिल अनावश्यक लंबित नहीं रहें।
9 मार्च को श्रीनगर में होगा जनसमस्या निवारण शिविर
कलेक्टर ने 9 मार्च को गोटेगांव तहसील के श्रीनगर में जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतें सक्रिय रूप से कार्य करें और चौपालों का आयोजन हो। शासकीय भवनों की आवश्यक मरम्मत, सफाई व पुताई नियमित रूप से की जावे। स्वच्छता बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठायें जायें। कचरा जमा नहीं हो, नाले- नालियों की नियमित रूप से सफाई होती रहे।
उपार्जन की समीक्षा
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने समर्थन मूल्य पर उपार्जन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी उपार्जन केन्द्रों का लगातार भ्रमण करें, भंडारण की स्थिति देखें। कलेक्टर ने कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने की रणनीति, मुख्यमंत्री की आगामी वीडियो कांफ्रेंसिंग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क मरम्मत आदि के कार्यों की प्रगति पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।
अल्पकालीन लेखा प्रशिक्षण 23 मार्च तक
नरसिंहपुर।.
शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में 23 मार्च तक संभाग के सभी शासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए अल्पकालिक लेखा प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सशुल्क रहेगा। इसकी राशि विभाग द्वारा प्रवेश के समय चालान के माध्यम से जमा की जायेगी। इसमें पूर्व में लेखा प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी भी भाग ले सकते हैं। कार्यालय प्रमुखों से अपेक्षा की गई है कि वे इस प्रशिक्षण के लिए अपने कार्यालय से कर्मचारियों का नाम प्रस्तावित करें।
यह जानकारी प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर ने दी है। उन्होंने बताया कि भंडार प्रबंधन के लिए 3 से 9 मार्च तक और कैशियर एवं अकाउंटेंट संबंधी कार्य के लिए 10 से 23 मार्च तक की प्रशिक्षण अवधि नियत की गई है। प्रशिक्षण शुल्क भंडार प्रबंधन के लिए एक हजार रूपये और कैशियर एवं अकाउंटेंट संबंधी प्रशिक्षण के लिए दो हजार रूपये निर्धारित किया गया है।
: गाडरवारा,शासकीय प्राथमिक शाला देवरी मे हुआ शाला प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण.
Mon, Feb 28, 2022
गाडरवारा।समग्र शिक्षा व राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन की गई तत्पश्चात पालको को बच्चों की अच्छी शिक्षा एवं घर पर शिक्षण का बेहतर माहौल देने के लिए कहा गया साथ ही सभी सदस्यों को शाला प्रबंधन समिति से संबंधित फिल्म दिखाई गई एवं पालकों की भागीदारी के लिए एबीआरएस नंबर का उपयोग करने के लिए कहा गया सभी पालकों को शाला प्रबंधन समिति के दायित्वो के बारे में बताया गया और कहा गया कि प्रति माह शाला प्रबंधन समिति की बैठक होती है जिसमें आप सभी सम्मिलित हो फिर सभी सदस्यो को शपथ दिलाई ग ई इस मोके पर सुरेंद्र पटेल कृष्णकांत गौरव अध्यक्ष शकुन वाई भूपेन्द्र पटेल रंजीत पटेल एवं सभी पालक उपस्थित रहे