: गाडरवारा,प्राथमिक शालाओं में हुए शाला प्रबंधन समितियो के प्रशिक्षण व शपथ ग्रहण समारोह
Mon, Feb 28, 2022
गाडरवारा। सोमवार को क्षेत्रीय समस्त शासकीय प्राथमिक शालाओं में शाला प्रबंधन समितियो के प्रशिक्षण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। साईखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला में सिराज अहमद सिद्दिकी एवं देवरी (मिढवानी) की प्राथमिक शाला में सुरेंद्र पटैल ने शाला प्रबन्धन समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई। साईंखेड़ा व चीचली विकासखंडों की अनेक प्राथमिक शालाओं में भी सदस्यो को शाला प्रबंधन में पालकों की भागीदारी से जुड़े विषयो पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री की पाती सहित शाला प्रबन्धन से जुड़ी सामग्री सदस्यो को दी गई। प्रशिक्षणो में स्कुलो के शिक्षक, शाला प्रबन्धन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Sun, Feb 27, 2022
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ
नरसिंहपुर, 27 फरवरी 2022.
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में रविवार 27 फरवरी को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर के प्रांगण में विधायक श्री जालम सिंह पटैल ने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री सुनील कोठारी व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय कुमार जैन ने भी बच्चों को पोलियो की दो बूंद की खुराक पिलाई।
इस मौके पर डॉ. लालवानी, डीपीएम डॉ. धीरज यादव, श्री मुकेश रघुवंशी, बीसीएम एवं अन्य स्टाफ मौजूद था।
सीएमएचओ डॉ. जैन ने बताया कि छूटे हुए 5 वर्ष तक के बच्चों को 28 फरवरी एवं दो मार्च को घर- घर जाकर पोलियो की खुराक दी जायेगी।
मास्क नहीं लगाने वाले 41 व्यक्तियों पर लगा 2500 रूपये का जुर्माना
नगरीय निकायों में चलाया गया रोको- टोको अभियान
नरसिंहपुर
।रोको टोको अभियान के तहत शनिवार 26 फरवरी को जिले के 8 नगरीय निकायों में बगैर मास्क के घूमने वाले 41 व्यक्तियों पर 2 हजार 500 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। मास्क नहीं लगाने पर नगरीय निकाय क्षेत्र नरसिंहपुर में 3 व्यक्तियों पर 150 रूपये, गाडरवारा में 2 व्यक्तियों पर 200 रूपये, करेली में 5 व्यक्तियों पर 500 रूपये, गोटेगांव में 6 व्यक्तियों पर 300 रूपये, तेंदूखेड़ा में 9 व्यक्तियों पर 450 रूपये, चीचली में 7 व्यक्तियों पर 350 रूपये, सांईखेड़ा में 4 व्यक्तियों पर 300 रूपये तथा नगर परिषद सालीचौका में 5 व्यक्तियों पर 250 रूपये का जुर्माना लगाया गया है।
कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर गोटेगांव में एक दुकानदार पर 100 रूपये और चीचली में 4 दुकानदारों पर 200 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
गाडरवारा।बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
गाडरवारा । पल्स पोलियो महाअभियान के तहत जीरो से 5 साल के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई चीचली विकासखंड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों मैं स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं महिला बाल विकास आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र पर उपस्थित होकर पल्स पोलियो महाअभियान में सहभागिता करते हुए पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाया इसी कड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्र सिरे गांव बूथ क्रमांक 89 पर सरपंच सीमा गंगाराम राजपूत द्वारा शुभारंभ करते हुए दवा पिलाई लगभग 105 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई केंद्र पर डॉक्टर राम किशोर पटेल आशा कार्यकर्ता श्रीमती रजनी राजपूत रोहित राजपूत उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा,कदम संस्था द्वारा 843 वे सप्ताह में किया पौधारोपण.
Sun, Feb 27, 2022
गाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही
कदम संस्था
का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 843 वें सप्ताह का पौधारोपण कार्यक्रम नई गल्ला मंडी के पीछे स्थित डागा फार्म हाउस में संपन्न हुआ जिसमें कुमारी गौरी जाट,चिरंजीव अभिषेक जैन,चिरंजीव कल्पराज जैन,चिरंजीव रोहित लालवानी,चिरंजीव ऋतिक चौकसे,श्रीमती पार्वती बाई राय, श्रीमती,सपना खत्री,संजीव श्रीवास्तव,गोविंद दास परचानी रमेश गंगवानी,मनीष सोनी,चिरंजीव कुशाग्र गुप्ता,अजय खत्री,ने अपने जन्म दिवस के अवसर एंव श्रीमती वंदना शिवाजी कौरव,श्रीमती अंजु रूपेश कठल
श्रीमती रत्ना अरविंद अग्रवाल,श्रीमती अरुणिमा शरद अग्रवाल
की शादी की सालगिरह के अवसर पर पौधारोपण हुआ ।
जन्म दिवस व सालगिरह पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने शुभकामनाएं व शुभाशीष प्रदान कर उनकी मंगल कामना की ।
इस अवसर पर कदम साथियों मे जय मोहन शर्मा अनूप जैन, मिनेंद्र डागा,सुरेन्द्र पटैल के अलावा लाफ्टर क्लब व रोटरी क्लब के साथियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की इस मोके पर कदम संस्था के संस्थापक अजय खत्री ने अपने 16 वर्ष के अनुभव शेयर किये।