: गाडरवाराबीईओ ने किया सीरेगांव हाईस्कूल का निरीक्षण
Tue, Mar 15, 2022
गाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सीरेगांव के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उंन्होने कक्षाओ में छात्र छात्राओं से बातचीत कर उनके शैक्षिक स्तर को जांचा एवं एटग्रेड अभ्यास पुस्तिकाएं भी देखी। इस मौके पर उन्होंने प्रभारी प्राचार्य सतीश शर्मा से शिक्षको एवं स्कूल में जारी शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए समय पर स्कूल के संचालन की बात कही।उन्होंने 9 वी और 11 की परीक्षाओं को समय पर संचालित करने की बात पर भी जोर दिया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,एस डी एम का किया सम्मान
Tue, Mar 15, 2022
गाडरवारा। आज अमन सद्भावना समिति द्वारा किया गया एस डी एम सृष्टि जयन्त देशमुख का किया सम्मान। समिति के सदस्यों ने एस डी एम गाडरवारा सृष्टि जयन्त देशमुख जो कि महिला अधिकारी उनका सम्मान राष्ट्रीय महिला दिवस पर करना चाहा था।लेकिन एस डी एम राष्ट्रीय महिला दिवस पर किसी कारण वस छुट्टी पर थी जिसके चलते आज उनके गाडरवारा वापस आने पर अमन सद्भवना समिति के सदस्यों ने उनको सम्मनित किया। एस डी एम सृष्टि जयन्त देशमुख द्वारा समिति की पूर्व की मांगों को देखते हुए बृद्ध एवं दिव्यांगों को डे केयर सेंटर जल्द संचालित करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर कुलदीप रजक एवं कमलेश रजक सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,युवा इकाई बनेगी प्रदेश के लिए प्रेरणादाई जिला संयोजक किशोर राय,
Tue, Mar 15, 2022
जिला युवा कलचुरी परिचर्चा एवं कार्यक्रम कार्यशाला संपन्न।
गाडरवारा। जिला युवा कलचुरी कलार समाज के जिलाध्यक्ष आशीष राय के नेतृत्व में विशेष रचनात्मक कार्यो को बढ़ाने हेतु जिला युवा कलचुरी परिचर्चा एवं कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन स्थानीय सुरभि होटल में किया गया। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में कलचुरी कलार समाज के जिला संयोजक किशोर राय,वरिष्ठ सदस्य प्रमोद चौकसे,उपाध्यक्ष सुभाष राय,कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल,नगराध्यक्ष नरेंद्र राय,महामंत्री रुपेश राय की उपस्तिथि में भगवान् सहस्त्रबाहु जी के तैलचित्र की पूजन अर्चना कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। जिलासचिव स्वप्निल राय के मंच संचालन में जिलाध्यक्ष आशीष राय ने स्वागत उद्बोदन में प्रस्ताविक कार्य योजना का प्रस्तुतिकरण करते हुए निम्नबिन्दुओ पर प्रकाश डाला। जिसमे कलचुरी शौर्य पृष्ठभूमि एवं सामाजिक व्यवसाहिक का एकीकरण करते हुए पुस्तिका का विमोचन करना। वैवाहिक परिचय एवं वैवाहिक सम्मेलन के लिए बायोडाटा कलेक्शन करना। कलचुरी युवाओ को रोजगार हेतु सामाजिक प्रतिष्ठानों पर स्वजाति युवा को प्राथमिकता देने एवं स्वरोजगार हेतु पचास हजार से पाँच लाख तक के ऋण हेतु युवा इकाई की सहभागिता रहेगी। श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के सहयोग से अपना पैलेश गाडरवारा में 27 मार्च को मोतियाबिंद एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन रहेगा। खेल एवं शैक्षिण गतिविधि के लिए स्कूली बच्चो में प्रतियोगिता का आयोजन करना निर्धारित हुआ। साथ ही नवीन कार्यकारणी का विस्तार करते हुए अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र भेंट किये गए।
एवं कार्यक्रम के दूसरे चरण में युवा परिचर्चा संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमे अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जिला की युवा इकाई की यह कार्ययोजना वास्तव में बहुत ही सराहनीय है। यह कार्ययोजना प्रदेश के प्रेरणादायी बने इसकी हम कामना करते है। समाज के उत्थान के लिए हम सभी तन,मन और धन से समर्पित होकर कार्य करें ताकि हमारी समाज दूसरों के लिए भी मिशाल बन सकें। इस अवसर पर नरसिंहपुर से अध्यक्ष विशाल राय,अंकुर राय,दीपक राय,रितेश राय,तेंदूखेड़ा से अध्यक्ष सुदीप राय,अनूप राय,अर्पित राय,आकर्ष राय,करेली से राम महाजन,नीलेश राय,गोटेगांव से आशीष राय,सौरभ चौकसे,अनुराग राय,सुमित राय,गाडरवारा से अध्यक्ष श्रीकांत राय,रोहित राय,अंशुल जायसवाल,यश राय,अमन राय,पंकज शिवहरे,शीतल राय,आकाश चौकसे,साईंखेड़ा से स्वप्निल राय,गोला चौकसे,सालीचौका से अध्यक्ष आयुष चौकसे,अर्पित राय,शिवम् राय,करवगांव अध्यक्ष रोहित चौकसे,जोतखेड़ा अध्यक्ष शेरसिंह राय,बबलू राय,सेवाराम राय,आमगांव से मनोज चौकसे,हीरापुर अध्यक्ष ब्रजेश राय इत्यादि जिले के समस्त नगर एवं ग्राम युवा अध्यक्ष व् कार्यकारणी पदाधिकारी की उपस्थिति सराहनीय रही।