: गाडरवारा ,सूखाखैरी में खेल प्रशिक्षण जारी
Tue, Jun 7, 2022
सूखाखैरी में खेल प्रशिक्षण जारीगाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम सूखाखैरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के निर्देशन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 3 जून से सतत रूप से जारी है। प्रशिक्षण में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक स्कूली छात्र छात्राओं को खेल प्रभारी शिक्षक नितेन्द्र प्रताप सिंह राजगौड़ द्वारा कबड्डी, दौड़, क्रिकेट , गोला फेंक, चक्की फेंक आदि खेलो का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के आयोजन में प्राचार्य महेंद्र सिंह पटैल, एल डी कौरव, रामजी प्रसाद ठाकुर,गोकल वर्मा एवं ब्रजेश विश्वकर्मा का सहयोग निरंतर मिल रहा है।
: सीसीएल प्रशिक्षण में छाया रहा साईंखेडा विकास खंड,अनेक शिक्षको ने की सहभागिता
Tue, Jun 7, 2022
गाडरवारा,सीसीएल प्रशिक्षण में छाया रहा साईंखेडा विकास खंड,अनेक शिक्षको ने की सहभागितागाडरवारा। गत दिवस शासन की मंशानुसार नवीन शिक्षा नीति के तत्वाधान में हाई स्कूल के छात्रों में जीवन कौशल विकास करने के उद्देश्य से 'सतत एवं व्यापक अधिगम मूल्यांकन ' पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया ।प्रशिक्षण में विकास खंड-साईखेडा के पंद्रह हाई स्कूलों से दो-दो शिक्षक शामिल हुए जिनमे शास हाई स्कूलबांसखेड़ा,दैतपौन,डुगरिया,मेहरागाव,पीपरपानी,चिरहकला,सिरसिरी,विछुआ , झाझनखेड़ा, पिपरिया कला, निवारी, दहलबाड़ा, निमावर, भटेरा, बरहटा के शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में के॰ के॰ राजौरिया, डाॅ॰मंजूला शर्मा, आलोक शर्मा ने सहभागिता दी। प्रशिक्षण में कमलेश कुमार विश्वकर्मा हाई स्कूल बांसखेड़ा ने निबंध लेखन व पेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्राफ्ट मे महेन्द्र सिंह पटेल, रूप सिंह कुशवाहा शिक्षक दैतपौन एवं डुगरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। झाझनखेडा से रत्नेश विश्वकर्मा ने आई क्यू टेस्ट में पुरूस्कार अपने नाम दर्ज करवाया। सभी प्रशिक्षण पाने वाले शिक्षक साथियों को जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन एवं रमसा के एडीपीसी जी एस पटैल ने बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी।
: गाडरवारा,पर्यावरण दिवस पर स्कूलों में हुए पौधारोपण
Tue, Jun 7, 2022
पर्यावरण दिवस पर स्कूलों में हुए पौधारोपणगाडरवारा। गत दिवस विश्व पर्यावरण दिवस पर चीचली विकासखण्ड की शालाओं में शिक्षको ने पौधारोपण करते हुए उपयोगी पौधे लगाए। तत्संबंध में डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल से मिली जानकारी के अनुसार पर्यावरण दिवस पर ग्राम खेरुआ, हीरापुर , कान्हरगाँव एवं गांगई के शासकीय हाईस्कूलों में शिक्षको ने छात्रो के साथ पौधे लगाये। उक्त अक्सर पर ए के रघुवंशी, जितेंद्र प्रजापति, जगदीश नेमा , एसएस मरकाम आदि मौजूद रहे।