Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: गाडरवारा ,सूखाखैरी में खेल प्रशिक्षण जारी 

Aditi News Team

Tue, Jun 7, 2022
सूखाखैरी में खेल प्रशिक्षण जारी गाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम सूखाखैरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के निर्देशन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 3 जून से सतत रूप से जारी है। प्रशिक्षण में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक स्कूली छात्र छात्राओं को खेल प्रभारी शिक्षक नितेन्द्र प्रताप सिंह राजगौड़ द्वारा कबड्डी, दौड़, क्रिकेट , गोला फेंक, चक्की फेंक आदि खेलो का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के आयोजन में प्राचार्य महेंद्र सिंह पटैल, एल डी कौरव, रामजी प्रसाद ठाकुर,गोकल वर्मा एवं ब्रजेश विश्वकर्मा का सहयोग निरंतर मिल रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें