: गाडरवारा ,पर्यावरण दिवस मनाया गया
Tue, Jun 7, 2022
पर्यावरण दिवस मनाया गयागाडरवारा। गत दिवस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम सूखाखैरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रन ऑफ नेचर का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो ने 100 मीटर दौड़ , कबड्डी प्रतियोगिता , में भाग लिया । कार्यक्रम में प्राचार्य महेंद्र सिंह पटैल एवं खेल प्रभारी शिक्षक नितेन्द्र प्रताप सिंह राजगौड़ द्वारा पर्यावरण के महत्त्व , जल की उपयोगिता एवं उसके रखरखाव के बारे में बच्चों से चर्चा की गई ।।
: गाडरवारा,हाइवे सिटी मे मनाया गया पर्यावरण दिवस. गाडरवारा_
Tue, Jun 7, 2022
हाइवे सिटी मे मनाया गया पर्यावरण दिवसगाडरवाराा। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर की कदम संस्था एवं डाक्टर कुरचानिया जी की प्रेरणा से गाडरवारा हाइवे सिटि में 6 पोधो का पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया पोधारोपण पश्चात पर्यावरण के वच्चो का सम्मान किया गया और कालोनी के सदस्य सुरेन्द्र पटैल के साथ सभी लोगो ने कालोनी को हरा भरा करने का संकल्प लिया इस मोके पर कदम संस्था संस्थापक अजय खत्री, मंजू खत्री ,मनोज द्विवेदी , शिवकुमार तिवारी ,जय मोहन शर्मा, सुनील नीखरा, संदीप स्थापक, शिक्षक सुरेंद्र पटेल, क्रष्णकांत दुवे, पवन पटेल, व्रजेश पटैल, पीतम कुमार राकेश कौरव , वडकुर जी एवं अन्य कदम साथी महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे यह भी बताया गया की पर्यावरण दिवस 1972 से मनाया जा रहा है इस बार पर्यावरण दिवस मनाने का संकल्प स्वीडन देश ने लिया है|
: जिला अस्पताल में तम्बाकू उत्पाद के सेवन पर 13 व्यक्तियों पर लगा जुर्माना
Tue, Jun 7, 2022
जिला अस्पताल में तम्बाकू उत्पाद के सेवन पर 13 व्यक्तियों पर लगा जुर्माना
नरसिंहपुर।
जिला अस्पताल परिसर में तम्बाकू उत्पाद का सेवन करते पाये जाने पर 13 व्यक्तियों पर एक हजार 290 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। ये व्यक्ति तम्बाकू, गुटखा, बिड़ी या सिगरेट का सेवन कर रहे थे। यह चालानी कार्रवाई सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम/ कोटपा 2003 के प्रावधानों के तहत राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला स्तरीय निगरानी दल ने सोमवार को की है।
सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार जैन ने बताया कि कोटपा एक्ट के अंतर्गत अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, शासकीय कार्यालय, मनोरंजन केन्द्र, पुस्तकालय, होटल, स्टेडियम, शॉपिंग मॉल, कॉफी हाऊस, निजी कार्यालय, न्यायालय परिसर, टॉकीज, प्रतीक्षालय, लोक परिवहन, शिक्षण संस्थान, चाय की दुकान, मिष्ठान भंडार, ढाबा एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है। इन स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर 200 रूपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. गुलाब खातरकर, जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. राजेन्द्र डहेरिया एवं निगरानी दल के अन्य सदस्यों ने चालानी कार्रवाई की। नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल में लोगों को तम्बाकू उत्पाद के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए इनका सेवन नहीं करने की समझाइश दी।