: गाडरवारा,कदम संस्था द्वारा किया गया पौधारोपण
Sun, Jun 19, 2022
कदम संस्था द्वारा किया गया पौधारोपणजन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का आज पितृ दिवस के अवसर विशेष पर साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 859 वें सप्ताह का पौधारोपणगाडरवारा । पिपरिया रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के पास हाईवे सिटी कॉलोनी में सुरेंद्र पटैल के मकान के पास संपन्न हुआ। जिसमें मुकेश जी जैन, जवाहर शुक्ला ,श्रीमती संजू शर्मा, चिरंजीव सागर जैन ,चिरंजीव तन्मय जैन ,कुमारी तनु काबरा, कुमारी कंचन बिश्नोई,के जन्म दिवस के अवसर पर एंव श्रीमती सुनीता संदीप स्थापक, श्रीमती ऊषा ओम प्रकाश पाराशर, श्रीमती विद्या संतोष विश्वकर्मा,श्रीमती विमला वेदप्रकाश बिश्नोई,की शादी की सालगिरह के अवसर विशेष पर पौधा रोपित किये गये |जन्म दिवस एवं सालगिरह पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा हाईवे सिटी कॉलोनी में रहने वाले भाइयों बहनों व बच्चों की उपस्थिति विशेष रही इस मोके पर अजय खत्री , डाक्टर स्वाति कुरचानिया ,मनोज द्ववेदी , शिवकुमार तिवारी ,सुरेन्द्र पटैल ,राजेन्द्र गुप्ता क्रष्णकांत दुवे, व अन्य सदस्य उपस्थित रहे |
: गाडरवारा, मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 20 व 21 जून को
Sun, Jun 19, 2022
मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 20 व 21 जून कोगाडरवारा। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत मतदान दलों के पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रथम प्रशिक्षण 20 व 21 जून को प्रशिक्षण स्थलों पर आयोजित किया जायेगा। साईंखेड़ा ब्लॉक का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 11 बजे से 2 बजे तक एवं चीचली ब्लॉक का प्रशिक्षण दोपहर 2 वजे से 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षणो में मास्टर ट्रेनर्स ईवीएम एवं मतदान संबंधी प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देंगे।
: प्रेक्षक ने लिया नगरीय निर्वाचन की तैयारियों का जायजा
Sun, Jun 19, 2022
प्रेक्षक ने लिया नगरीय निर्वाचन की तैयारियों का जायजागाडरवारा। गत दिवस राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में पंचायत एवं नगरीय निर्वाचन के लिए नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक अमर सिंह चंदेल ने गाडरवारा पहुँचकर नगरपालिका गाडरवारा के निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय एसडीएम कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा से नपा गाडरवारा निर्वाचन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीटीआई स्कूल पहुँचकर स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण , जमा एवं मतगणना से संबंधित कार्यो हेतु तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस अवसर पर निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कार्यो के दायित्वों का निर्वाहन तत्परता एवं सजगता से करने के निर्देश दिये एवं कहा कि नपा चुनाव में आचार संहिता का कड़ाई से पालन हो, मतदान के एक दिन पूर्व सामग्री वितरण एवं जमा की बेहतर व्यवस्था हो , मतदान केंद्रों पर मतदान दल को अच्छी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएं, कम्युनिकेशन दल सूचनाओं का सम्प्रेषण त्वरित गति से करे एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो इन्ही सभी उद्देश्यो को लेकर सभी कार्य करें। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा, जयमोहन शर्मा, राजेश गुप्ता, एन पी साहू, मोहन मुरारी दुबे, अमित कोष्टी ,निर्वाचन शाखा प्रभारी जयंत ब्राउन, उपयंत्री विशाल राठौर, एस डी ओ पी डब्लू डी अजीत पटैल, कृष्णकांत दुबे, सुरेन्द्र पटैल सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे ।