: गाडरवारा,योग के साथ यम, नियम, व संयम वरते युवा - मुकेश बसेड़िया
Tue, Jun 21, 2022
योग के साथ यम, नियम, व संयम वरते युवा - मुकेश बसेड़ियागाडरवारा ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 के शुभ अवसर माँ विजयासन इंस्टीट्यूट में बच्चो को योग के साथ बेटियो को प्रोत्साहित किया योग शिक्षा प्राचीन भारतीय सनातन परंपरा के प्रतिनिधि महर्षि पतंजलि ने मानव सभ्यता के स्वास्थ्य वर्धन हेतु 'योग दर्शन ' प्रतिपादित किया था lहमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शिता पूर्ण प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 21 जून को "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस " के रूप में वैश्विक मान्यता प्रदान की गई lआज "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस " के अवसर पर माँ विजयासन इंस्टिट्यूट ' में योग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे सर्व प्रथम कन्यापूजन कर डायरेक्टर व वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने अष्टांग योग पर व्याख्यान देते हुए यम सत्य ,अहिंसा,अस्तेय, ब्रह्यचर्य , अपरिग्रह ,नियम शौच ,संतोष, तप, स्वाध्याय, ईश्वर प्राणिधान व युवा पीढ़ी को संयम से रहने की अपील की तथा बच्चों को पठन लेखन सामग्री तथा योग पुस्तकों व योग उपकरणों वितरण किया गया ततपश्चात प्रिंन्स बसेड़िया द्वारा सभी को सूर्य नमस्कार व योग करवाया गया।मुकेश बसेड़िया सतत निराश्रित वृद्धजनो के साथ आदिवासी अंचलों में सेवा कार्य के साथ सभी धार्मिक , सामाजिक आयोजन में सहभागिता प्रदान करते है
: गाडरवारा ,नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए दिया प्रशिक्षण
Tue, Jun 21, 2022
नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए दिया प्रशिक्षणगाडरवारा। गत दिवस नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक के लिए चीचली विकासखण्ड का प्रशिक्षण 20 और 21 जून को चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुशील शर्मा , संजय सोनी, कमल किशोर कटारे, आनंद चौकसे, संतोष कौरव एवं कुलदीप कौरव ने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक को पावर प्वाइंट प्रोजेक्टर एवं ईवीएम के माध्यम से नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराने सबंधी प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान दल के प्रत्येक अधिकारी के कार्य की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। उन्होंने ईवीएम से जुड़ी जानकारी देते हुए विभिन्न आवश्यक प्रपत्रो एवं चुनाव सामग्री के लिफाफों को भरने के तरीके समझाए। इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचने से लेकर मतदान पूर्ण होने सम्बंधित विभिन्न कार्यो की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
: गाडरवारा ,स्कूलों में अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
Tue, Jun 21, 2022
स्कूलों में अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गयागाडरवारा। गत दिवस अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साईंखेड़ा , चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉक के समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में जिला कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशग एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के आदेशानुसार योग सत्र के आयोजन किए गए। कार्यक्रमो में सुबह 6 बजे से स्कूलो में छात्र छात्राओं एवं शिक्षको का एकत्रीकरण शुरू हो गया था। कार्यक्रम में शिक्षको ने विभिन्न योगासन एवं प्राणयाम किए एवं छात्र छात्राओं को भी कराये। उक्त कार्यक्रमो में बडी संख्या में शिक्षको एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही।