Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: प्रेक्षक ने लिया नगरीय निर्वाचन की तैयारियों का जायजा

Aditi News Team

Sun, Jun 19, 2022
प्रेक्षक ने लिया नगरीय निर्वाचन की तैयारियों का जायजा गाडरवारा। गत दिवस राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में पंचायत एवं नगरीय निर्वाचन के लिए नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक अमर सिंह चंदेल ने गाडरवारा पहुँचकर नगरपालिका गाडरवारा के निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय एसडीएम कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा से नपा गाडरवारा निर्वाचन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीटीआई स्कूल पहुँचकर स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण , जमा एवं मतगणना से संबंधित कार्यो हेतु तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस अवसर पर निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कार्यो के दायित्वों का निर्वाहन तत्परता एवं सजगता से करने के निर्देश दिये एवं कहा कि नपा चुनाव में आचार संहिता का कड़ाई से पालन हो, मतदान के एक दिन पूर्व सामग्री वितरण एवं जमा की बेहतर व्यवस्था हो , मतदान केंद्रों पर मतदान दल को अच्छी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएं, कम्युनिकेशन दल सूचनाओं का सम्प्रेषण त्वरित गति से करे एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो इन्ही सभी उद्देश्यो को लेकर सभी कार्य करें। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा, जयमोहन शर्मा, राजेश गुप्ता, एन पी साहू, मोहन मुरारी दुबे, अमित कोष्टी ,निर्वाचन शाखा प्रभारी जयंत ब्राउन, उपयंत्री विशाल राठौर, एस डी ओ पी डब्लू डी अजीत पटैल, कृष्णकांत दुबे, सुरेन्द्र पटैल सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें