: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Sat, Sep 24, 2022
छात्रावासों का किया गया निरीक्षण
नरसिंहपुर
,।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशन में शनिवार को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के तहत आदिम जाति कल्याण विभाग के द्वारा संचालित जिले की छात्रावासों में उपस्थित होकर जिले के अधिकारियों द्वारा शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। छात्रावास की साफ सफाई, शौचालय की साफ- सफाई, पेयजल, भोजन की गुणवत्ता आदि का निरीक्षण किया गया।
नवांकुर संस्थाओं की क्षमता वृद्धि का प्रशिक्षण सम्पन्न
नरसिंहपुर
,।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत नावांकुर संस्थाओं की क्षमता वृद्धि के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं और स्रोत व्यक्तियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। प्रशिक्षण का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुआ।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन डॉ. अनंत दुबे, श्री सुनील कोठारी, श्री विनोद नेमा की मौजूदगी में प्रशिक्षण के विभिन्न सत्र आयोजित किये गये।
इस दौरान प्रस्फुटन योजना, नवांकुर योजना, सृजन, सामुदायिक सहभागिता के कार्य, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान एवं नेतृत्व विकास आदि के बारे में प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यशाला में नाहिद शेख ने सामाजिक अंकेक्षण के बारे में बताया। विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे ने दस्तावेजीकरण की जानकारी दी। इसके बाद व्यक्तित्व विकास अनुश्रवण एवं मूल्यांकन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाईयों एवं उनके निराकरण पर विचार- विमर्श हुआ।
इस मौके पर जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा, विकासखंड समन्वयक और नवांकुर सदस्य मौजूद थे।
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि
30
सितम्बर
नरसिंहपुर।
पिछड़ा वर्ग के शैक्षणिक सत्र 2021- 22 के समस्त नवीनीकरण आवेदन एनआईसी द्वारा निर्मित छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर आवेदन भरे जाने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई गई। यह जानकारी सहायक संचालक पिछड़ा र्व तथा अल्पसंख्यक कल्याण नरसिंहपुर ने दी है। एनआईसी द्वारा निर्मित छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर आवेदन भरे जाने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई गई। यह जानकारी सहायक संचालक पिछड़ा र्व तथा अल्पसंख्यक कल्याण नरसिंहपुर ने दी है।
: राज्य शिक्षक संघ नरसिंहपुर का जिला स्तरीय धरना 25 को
Sat, Sep 24, 2022
राज्य शिक्षक संघ नरसिंहपुर का जिला स्तरीय धरना 25 कोनरसिंहपुर। राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान किए जाने, 12 एवम 24 वर्षीय सेवा अवधि पूर्ण होने पर कृमोन्नति या समयमान वेतनमान का लाभ दिए जाने, अनुकंपा नियुक्ति नियमों में शिथिलीकरण कर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने, संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत नव नियुक्त शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि दो वर्ष कर शत प्रतिशत वेतन भुगतान किए जाने संबंधी आदि प्रमुख मांगों के समर्थन में राज्य शिक्षक संघ जिला इकाई नरसिंहपुर द्वारा जिलाध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ श्री अजीत जाट एवम जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा श्री प्रमेंद्र जाट के नेतृत्व में दिनांक 25 सितंबर 2022 को अपरान्ह 2:00 बजे से जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में धरना प्रदर्शन एवम रैली का आयोजन कर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधीश महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौपा जायेगा।उक्ताशय कि जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया सियाराम पटेल ने बताया कि शिक्षक संवर्ग, अध्यापक संवर्ग एवम अन्य विभाग के एन पी एस प्राप्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन बहाली एवम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ सहित उपरोक्त अन्य बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश यादव द्वारा विगत 05 सितंबर शिक्षक दिवस से महाकाल की नगरी उज्जैन से पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा का शुभारंभ कर प्रत्येक जिला, ब्लॉक एवम तहसील मुख्यालय पहुंचकर संपूर्ण प्रदेश में निकाली उक्त न्याय यात्रा निकाली जा रही है। आगामी 09 अक्टूबर को पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा राजधानी पहुचेगी जहां प्रदेश भर के हजारों शिक्षकों की उपस्थिति में यात्रा का समापन होगा एवम मुख्यमंत्री से मांगों का यथाशीघ्र निराकरण कर पुरानी पेंशन बहाली हेतु आग्रह किया जाएगा।जिले के समस्त नवनियुक्त संविदा शिक्षक,अध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवम एन पी एस प्राप्त अन्य विभाग के सभी कार्मिकों से 25 सितंबर 2022 दिन रविवार को अधिक से अधिक संख्या में अपरान्ह 2:00 बजे जनपद मैदान नरसिंहपुर पहुंचे की अपील अजीत जाट जिलाध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ, प्रमेंद्र जाट जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नगेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सियाराम पटेल, प्रदेश संगठन मंत्री कोमल सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा, आशीष नामदेव, मलखान सिंह मेहरा, राकेश मेहरा, नितिन नारोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक मिश्रा (नरसिंहपुर), रघुवीर सिंह पटेल (गोटेगांव), अखिलेश सोनी करेली, गोविंद सिंह बुंदेला (चावरपाठा), लक्ष्मीकांत कौरव (साईखेड़ा), दौलत सिंह पटेल (चीचली), राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी दीपसिंह (चावरपाठा), अखिलेश महाजन (करेली), महेश वैष्णव (साईखेड़ा), तहसील अध्यक्ष तेंदूखेड़ा सूर्यकांत पाठक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा ठाकुर, महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष चावरपाठा श्रीमती ऊषा पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने की है।
: नरसिंहपुर, दो दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण संपन्न
Sat, Sep 24, 2022
दो दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण संपन्ननरसिंहपुर। समृद्धि योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में चयनित नवांकुर संस्थाओं की क्षमतावृद्धि हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस के शुभारंभ सत्र में अध्यक्ष के रूप में डॉ. अनन्त दुबे जी,पर्यावरणविद व नाशामुक्ति अभियान के संभागीय संयोजक तथा ई.सुनील कोठारी जी"राष्ट्रीय मंत्री"भारत विकास परिषद का आतिथ्य प्राप्त हुआ। द्वितीय सत्र में दिनांक 22 को दिए गए विकासखण्ड वार समूह कार्य-जैसे प्रस्फुटन योजना,नवांकुर योजना,सृजन,संमुदायिक सहभागिता से कार्य,मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान एवम नेत्रेत्व विकास इत्यादि की समूह द्वारा प्रस्तृतीकरण किया गया प्रशिक्षण के तृतीय सत्र में जनपद पंचायत की सामाजिक अंकेक्षण की समन्वय नाहिद शेख द्वारा सामाजिक अंकेक्षण पर प्रेजेंटेशन दिया गया। चतुर्थ सत्र में प्रशिक्षण में दस्तावेजीकरण प्रजेंटेशन स्रोत व्यक्ति के रूप में विकासखण्ड समन्वयक चीचली सुश्री स्मिता दांडे जी ने दिया तथा प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं पुनरावलोकन पर प्रेजेंटेशन विकासखण्ड समन्वयक करेली श्रीमती माधवी पाठक जी द्वारा दिया गया।,नवांकुर वार्षिक कार्ययोजना,व्यक्तित्व विकास,अनुश्रवण एवं मूल्यांकन के विषयों पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। विनोद नेमा जी ने कार्य क्षेत्र मैं आने वाली कठिनाइयों तथा उनका साधन कैसे किया जाए विषय पर सभी के साथ चर्चा की।प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं स्रोत व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए।प्रशिक्षण का समापन वन्देमातरम के साथ किया गया।सम्पूर्ण सत्रों का संचालन प्रतीक दुबे विकासखण्ड समन्वयक गोटेगांव द्वारा किया गया। आभार विकासखण्ड समन्वयक श्री धर्मेन्द्र चौहान , राममोहन रघुवंशी ,श्रीमती माधवी पाठक ,सुश्री स्मिता दांडे ने किया जिले की समस्त नवांकुर योजना चयनित संस्थाएं उपस्थित रहे ।