: गाडरवारा ,राज्य शिक्षक संघ ने की 25 सितंवर को नरसिंहपुर चलने की अपील
Fri, Sep 23, 2022
राज्य शिक्षक संघ ने की 25 सितंवर को नरसिंहपुर चलने की अपीलगाडरवारा। राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान किए जाने, 12 एवम 24 वर्षीय सेवा अवधि पूर्ण होने पर कृमोन्नति या समयमान वेतनमान का लाभ दिए जाने, अनुकंपा नियुक्ति नियमों में शिथिलीकरण कर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने, संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत नव नियुक्त शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि दो वर्ष कर शत प्रतिशत वेतन भुगतान किए जाने संबंधी आदि प्रमुख मांगों के समर्थन में राज्य शिक्षक संघ जिला इकाई नरसिंहपुर द्वारा जिलाध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ अजीत जाट एवम जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा प्रमेंद्र जाट के नेतृत्व में 25 सितंबर दिन रविवार को अपरान्ह 2:00 बजे से जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में धरना प्रदर्शन एवम रैली का आयोजन कर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधीश महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौपा जायेगा।क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवम एन पी एस प्राप्त अन्य विभाग के सभी कार्मिकों से 25 सितंबर दिन रविवार को अधिक से अधिक संख्या में अपरान्ह 2:00 बजे जनपद मैदान नरसिंहपुर पहुंचने की अपील प्रांतीय कोषाध्यक्ष नगेंद्र त्रिपाठी, मलखान मेहरा, महेश बैरागी, लक्ष्मीकांत कौरव, दौलत पटैल सहित अन्य पदाधिकारियों ने की है। उक्ताशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी सियाराम पटैल ने दी है।
: गाडरवारा, सूखाखैरी के स्कूल में साइकिलों का हुआ वितरण
Fri, Sep 23, 2022
सूखाखैरी के स्कूल में साइकिलों का हुआ वितरणगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूखाखैरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि मानसिंह कौरव जनपद सदस्य निरंजन कौरव , प्रभारी प्राचार्य महेंद्र सिंह पटेल के द्वारा छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में रामकिशोर चौधरी , रामजी प्रसाद ठाकुर ,गोविंद प्रसाद ताम्रकार ,दिलीप सिंह राजगोंड, नितेन्द्र प्रताप सिंह राजगौंड , श्रीमती विनीता मेहरा , श्रीमती सपना मालवीय , गोकल वर्मा , महेश वर्मा एवम बृजेश लुहार उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, जिला पंचायत सीईओ एवं एसडीएम ने किया स्कूल का निरीक्षण
Fri, Sep 23, 2022
जिला पंचायत सीईओ एवं एसडीएम ने किया स्कूल का निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा, नायब तहसीलदार दिव्यांशु नामदेव के साथ जनसेवा अभियान के दौरान क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश कौरव एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने श्री सोनवणे एवं अधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने विद्यालय में पुस्तकालय को देखा एवं पुस्तकों से जुड़ी जानकारी ली। इस संबंध में उन्हें छात्रो ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन अखबार आते है जिनका वाचन प्रार्थना सभा मे किया जाता है। विद्यालय में छात्रो के सामान्य ज्ञान में वृद्धि हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तके भी उपलब्ध है जिन्हें समय समय पर छात्र छात्राएँ पढ़ते है । इस अवसर पर अधिकारियों ने स्कूल में निःशुल्क पुस्तक वितरण,प्रयोगशाला एवं छात्रवृति वितरण से जुड़ी जानकारी भी ली एवं छात्र छात्राओ को बेहतर पढ़ाई के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र शर्मा, एम के कौरव, पूजा बेगड़े, जीवनलता एक्का, धन सिंह कौरव , अनिल शर्मा, चंद्रकुमार चौधरी एवं अतिथि शिक्षक सहित विद्यालय के छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।