: गाडरवारा, खेरापति माता मंदिर न्यास का पुनर्गठन
Sun, Oct 2, 2022
खेरापति माता मंदिर न्यास का पुनर्गठनगाडरवारा। नगर के सबसे प्राचीन माता खेरापति मंदिर के नव निर्माण होने के उपरांत 39 वर्षों बाद खेरापति माता मंदिर न्यास के एकमात्र जीवित सर्वरायकार श्री विमल गुप्ता द्वारा खेरापति माता मंदिर न्यास का पुनर्गठन किया गया जिसमें मंदिर से जुड़े हुए सहयोगी एवं खेरापति माता मंदिर समिति के सदस्यों एवं पूर्व न्यास सर्वराय कारो के परिवारजनों को न्यास में सम्मिलित किया गया है माननीय अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा द्वारा विस्तृत जांच एवं संपत्ति के आय व्यय लेखा-जोखा की सूक्ष्म जांच एवं आपत्तियो निराकरण करते हुए नवीन न्यास का गठन करते हुए निम्नलिखित सदस्यो के नाम न्यास पंजी में परिवर्तन स्वीकृत कर नाम दर्ज किये 1 विमल गुप्ता 2 महेश नेमा 3 वीरेंद्र बरहेया 4 सुरेन्द्र सोनी 5 सुभाष रॉय 6 राजीव गुप्ता 7 मुरलीधर मालानी 8 आकाश कहार 9 शिवम चौकसे 10 शिवम बरहेया 11 विकास सोनी तथा सभी को निर्देशित किया की वे विधिवत मन्दिर का संचालन करे इस निर्णय से सभी नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किये हैं व समिति ने सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुयो का आभार व्यक्त किया।
: गाडरवारा, नवरात्रि लकी ड्रा महोत्सव का हुआ
Sun, Oct 2, 2022
नवरात्रि लकी ड्रा महोत्सव का हुआ शुभारंभ।देवश्री ज्वेलर्स द्वारा पहला पुरुस्कार दिया जायेगा फ्रीज।गाडरवारा। नवशक्ति दुर्गा उत्सव परिवार द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि लकी ड्रा महोत्सव का शुभारंभ पूज्य गुरुवर पवन शर्मा की उपस्थिति में कन्या द्वारा किया गया। जिसमे सर्वप्रथम ग्याहरा कूपन स्थानीय देवी दरबारो के नाम से डाले गए।लकी ड्रॉ महोत्सव में पहला पुरुस्कार फ्रिज देवश्री ज्वेलर्स द्वारा,दूसरा पुरुस्कार अरमारी विशाल मोबाइल द्वारा,तीसरा पुरुस्कार कूलर तिवारी फर्नीचर द्वारा,चौथा पुरुस्कार LCD टी.व्ही सचिन मोबाइल द्वारा,पांचवा पुरुस्कार डेसिंग टेबिल अरुण फर्नीचर द्वारा,छटवा पुरुस्कार इंडक्शन चूल्हा छीपा होटल द्वारा,सातवा पुरुस्कार मिक्सी सुरभि पैलेस द्वारा,आठवा पुरुस्कार होम थियेटर साउंड दिव्यांशी इलेक्ट्रिकल द्वारा,नोवा पुरुस्कार बर्तन स्टेंड विश्नोई केटर्स द्वारा साथ ही सांत्वना पुरुस्कार में पहला पुरुस्कार 1 नग टेबिल फेन साईं आशीष बैटरी द्वारा,दूसरा पुरुस्कार 2 नग किपेड मोबाईल महाशक्ति मोबाइल द्वारा,तीसरा पुरुस्कार 3 नग प्रेसर कुकर शुभम स्टील द्वारा,चौथा पुरुस्कार 4 नग प्रेस विजयासन फ्लेक्स द्वारा,पांचवा पुरुस्कार 5 नग कढ़ाई दामोदर किराना द्वारा,छटवां पुरुस्कार 6 नग नॉन स्टिक तवा काका होटल द्वारा,सातवा पुरुस्कार 7 नग LED टार्च शिवशक्ति किराना द्वारा,आठवां पुरुस्कार 8 नग थर्मस वाटल लिवगार्ड बैटरी द्वारा,नोवा पुरुस्कार 9 नग दीवाल घडी रिलायंस पेट्रोल पंप द्वारा,दसवां पुरुस्कार 10 नग चाय कप सेट युवराज इंस्टीज द्वारा,ग्यारवा पुरुस्कार 11 नग पानदान बाम्बे सेल द्वारा प्रदान किया जायेगे। लकी ड्रॉ ओपन 9 अक्टूबर को रात्रि 7 बजे स्थानीय पुरानी गल्ला मंडी में जय स्तंभ के पास आयोजित किया जायेगा। जिसमे कन्या के द्वारा ड्रा कूपन निकाला जायेगा। जिसका सीधा प्रसारण समिति की फेसबुक आईडी पर घर बैठे देख सकते है। कूपन से प्राप्त राशि नगर भंडारा एवम् जनहित के कार्यों में समर्पित किए जायेगे।
: गाडरवारा, नवरात्रि पर शिक्षकों ने शाला मे कराया तिथि भोज व कन्या भोज
Sun, Oct 2, 2022
नवरात्रि पर शिक्षकों ने शाला मे कराया तिथि भोज व कन्या भोज गाडरवारा _आज नवरात्रि की षष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम देवरी में शिक्षक सुरेन्द्र पटैल, क्रष्णकांत कौरव एवं आगनवाणी कार्यकर्ता प्रमिला कहार के सहयोग से हमारी संस्था शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में आंगनबाड़ी एवं शाला की देवीतुल्य कन्याओं का पूजन कर , चरण धोकर, तिलक लगाकर कन्या भोज कराया और सभी वच्चो को कापी पेन स्लेट पहाडा भेट किया साथ ही सभी वालिकाओ को तिलक लगाकर विदाई करते हुये उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया । उक्त पुनीत कार्य मे सिराज अहमद सिद्दगी, मीरावाई, स्वसहायता समूह से कोसल्या वाई , जीजीवाई ,ग्राम के शिवराज सिह, भूपेन्द्र सिह, मालती गूजर ने भी भागीदारी की।कन्याओं का पूजन कर हम सभी का मन खुशी से प्रफुल्लित हो गया |