Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: गाडरवारा, नवरात्रि लकी ड्रा महोत्सव का हुआ

Aditi News Team

Sun, Oct 2, 2022
नवरात्रि लकी ड्रा महोत्सव का हुआ शुभारंभ। देवश्री ज्वेलर्स द्वारा पहला पुरुस्कार दिया जायेगा फ्रीज। गाडरवारा। नवशक्ति दुर्गा उत्सव परिवार द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि लकी ड्रा महोत्सव का शुभारंभ पूज्य गुरुवर पवन शर्मा की उपस्थिति में कन्या द्वारा किया गया। जिसमे सर्वप्रथम ग्याहरा कूपन स्थानीय देवी दरबारो के नाम से डाले गए। लकी ड्रॉ महोत्सव में पहला पुरुस्कार फ्रिज देवश्री ज्वेलर्स द्वारा,दूसरा पुरुस्कार अरमारी विशाल मोबाइल द्वारा,तीसरा पुरुस्कार कूलर तिवारी फर्नीचर द्वारा,चौथा पुरुस्कार LCD टी.व्ही सचिन मोबाइल द्वारा,पांचवा पुरुस्कार डेसिंग टेबिल अरुण फर्नीचर द्वारा,छटवा पुरुस्कार इंडक्शन चूल्हा छीपा होटल द्वारा,सातवा पुरुस्कार मिक्सी सुरभि पैलेस द्वारा,आठवा पुरुस्कार होम थियेटर साउंड दिव्यांशी इलेक्ट्रिकल द्वारा,नोवा पुरुस्कार बर्तन स्टेंड विश्नोई केटर्स द्वारा साथ ही सांत्वना पुरुस्कार में पहला पुरुस्कार 1 नग टेबिल फेन साईं आशीष बैटरी द्वारा,दूसरा पुरुस्कार 2 नग किपेड मोबाईल महाशक्ति मोबाइल द्वारा,तीसरा पुरुस्कार 3 नग प्रेसर कुकर शुभम स्टील द्वारा,चौथा पुरुस्कार 4 नग प्रेस विजयासन फ्लेक्स द्वारा,पांचवा पुरुस्कार 5 नग कढ़ाई दामोदर किराना द्वारा,छटवां पुरुस्कार 6 नग नॉन स्टिक तवा काका होटल द्वारा,सातवा पुरुस्कार 7 नग LED टार्च शिवशक्ति किराना द्वारा,आठवां पुरुस्कार 8 नग थर्मस वाटल लिवगार्ड बैटरी द्वारा,नोवा पुरुस्कार 9 नग दीवाल घडी रिलायंस पेट्रोल पंप द्वारा,दसवां पुरुस्कार 10 नग चाय कप सेट युवराज इंस्टीज द्वारा,ग्यारवा पुरुस्कार 11 नग पानदान बाम्बे सेल द्वारा प्रदान किया जायेगे। लकी ड्रॉ ओपन 9 अक्टूबर को रात्रि 7 बजे स्थानीय पुरानी गल्ला मंडी में जय स्तंभ के पास आयोजित किया जायेगा। जिसमे कन्या के द्वारा ड्रा कूपन निकाला जायेगा। जिसका सीधा प्रसारण समिति की फेसबुक आईडी पर घर बैठे देख सकते है। कूपन से प्राप्त राशि नगर भंडारा एवम् जनहित के कार्यों में समर्पित किए जायेगे।

Tags :

जरूरी खबरें