Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

गाडरवारा हीग बेचने आये मुसाफिर निकले अंतरराज्यीय शातिर चोर : चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

Aditi News Team

Thu, Jul 9, 2026

हीग बेचने आये मुसाफिर निकले अंतरराज्यीय शातिर चोर

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

ज्ञात हो कि दिनांक 28/06/2026 को गाडरवारा बस स्टेण्ड मे बस से बैग को काटकर सोने चांदी का मशरुका चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपागण के विरूद्ध थाना गाडरवारा में धारा 305(बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

प्रकरण की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुये अज्ञात चोर की गिरफ्तारी एवं संपत्ति बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ एवं पूछताछ की गई। मुखविर सूचना पर कौडिया रोड गाडरवारा पर संदेहियों की तलाशी लेने पर आरोपीगण से चोरी किये गये सोने का 01 सोने का हार, 01 सोने की अंगुठी,01 चांदी का कमरबंद बरामद किया।

*Ø तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर की सूचना पर अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह को पकडा।

*Ø आरोपीः (1).योगेन्द्र पिता उदल सिंह उम्र 35 साल नि. मिर्जापुर जिला हाथरस,(उ.प्र.)

(2). सत्तू पिता प्रभूदयाल सिंह उम्र 42 साल नि. मिर्जापुर जिला हाथरस, ,(उ.प्र.)

(3).भूपेन्द्र सिंह पिता मोहनलाल सिंह उम्र 27 साल नि. मिर्जापुर जिला हाथरस,(उ.प्र.)

*Ø बरामदगीः-* चोरी गई सोने के 01 सोने का हार, 01 सोने की अंगुठी,01 चांदी का कमरबंद बरामद किये गये ।

*Ø वैधानिक कार्यवाही:-* धारा 305(बी) बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।

*Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :-* उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस,गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,उप निरीं अंकित रावत, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,दिनेश पटैल,सृजल भार्गव,आर्दश पाठक,य़श मेहरा,दीपक कौरव, कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान

जरूरी खबरें