: गाडरवारा, गूजर झिरिया में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन
Sun, Oct 2, 2022
गूजर झिरिया में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजनगाडरवारा । गत रात्रि माँ रेवा सेवा भक्त मण्डल द्वारा ग्राम गूजर झिरिया में विराजित माता के दरबार में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन की शुरुआत पर समिति सदस्य पोषराज मेहरा ने सभी कवियों का स्वागत पुष्पाहार से किया एवं कवि सम्मेलन का आग़ाज़ माँ शारदे की आराधना से हुआ। सम्मेलन में क्षेत्रीय कवियों ने अपनी कविताओं से सैकड़ों श्रोताओं और साहित्य प्रेमियों को आनंदित किया। सम्मेलन में ग्राम कान्हरगाँव के कवि शिवम संघर्ष ने गाय पर बहुत मार्मिक रचना सुनाई। सिंहपुर छोटा के ब्रज विहारी विराट ने देश भक्ति पर अपनी रचनाएँ सुनाईं। हास्य के मिमिक्री आर्टिस्ट सुनील तन्हा ने- मेरी कलम की स्याही कभी खत्म न हो, खत्म हो जाऊं पर मेरे चर्चे खतम न हों जैसी रचनाओं से ग्रामीणों को लोटपोट कर दिया। हर्रई छिंदवाड़ा के कवि भोले नेमा ने अपने गीत ग़ज़लों से समा बाँधा। तेंदूखेड़ा के शिक्षक कवि शिवकुमार पाटकार शिवा ने अपनी सबरस कविताएं सुनाईं। तेंदूखेड़ा के ही वरिष्ठ ग़ज़लकार धर्मेंद्र आज़ाद ने ग़ज़ल- बात मुस्कान तक नहीं पहुँची,जान पहचान तक नहीं पहुँची, चाहने वाले ही ऐसे निकले, लाश शमशान तक नहीं पहुँची का वाचन किया। बरेली के युवा कवि गजेंद्र मेहरा ने भक्ति भाव से ओतप्रोत कविताओं का वाचन किया। सम्मेलन में गूजर झिरिया के नेपाल सिंह गुर्जर ने कविता के माध्यम से अपने अनुभव व्यक्त किये। तरुण अभ्यास ने बुन्देली कविता- जो का कर रय ,,,से श्रोताओं को गुदगुदाया। सालीचौका के कवि मुख्तयार ने भी काव्यपाठ किया। गूजर झिरिया के कवि पोषराज अकेला ने- नए नित जख्म देने की उसकी आदत नहीं जाती,अपनी भी और जीने की मगर चाहत नहीं जाती। जैसे शे'र पढ़कर श्रोताओं का आशीर्वाद हासिल किया। सम्मेलन में मलखान सिंह मेहरा ने सखी री में रण में जाऊँगी कविता पढ़कर देशभक्ति का माहौल बनाया। कवि सम्मेलन का सफल संचालन कर रहे युवा व्यंग्यकार विजय बेशर्म ने हम कलम की वन्दगी को ही करम कहने लगे के माध्यम से शमां बांधा। सम्मेलन के अंत आभार मलखान सिंह मेहरा द्वारा व्यक्त किया गया।
: गाडरवारा, सी एम राइज स्कूल मे मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती
Sun, Oct 2, 2022
सी एम राइज स्कूल मे मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंतीगाडरवारा। रविवार को साईंखेड़ा के सीएम राईज विद्यालय में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी कि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य सी के विश्वकर्मा, माध्यमिक प्रधानपाठक सरदार सिह राजपूत, प्राथमिक प्रधानपाठक भाईजी चौधरी द्वारा गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम कि शुरुआत की गई । कार्यक्रम मे बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किऐ, कार्यक्रम को संबोधित करते हए प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा ने कहा कि हम सभी को दोनों महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने की महती आवश्यकता है। कार्यक्रम में जी के मेहरा,कीर्तिवर्धन भदौरिया, भानु राजपूत, बसेडिया मैडम, मीना अग्रवाल ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम मे मनीषा चौकसे, सरोज सिलावट एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोहर पटेल एवं आभार मोनिका राय ने व्यक्त किया
: गाडरवारा, सेवानिवृति पर दी विदाई
Sun, Oct 2, 2022
सेवानिवृति पर दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कठौतिया की शासकीय प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक मुकेश कुमार साहू को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने शिक्षको ने शॉल, श्रीफल एवं उपहार देकर विदाई दी । विदाई कार्यक्रम में संकुल कठौतिया के प्राचार्य एम के चक्रवर्ती ने कहा कि मुकेश साहू जी ने 3 मार्च 1987 से इसी स्कूल में शासकीय सेवा शुरू की थी एवं अब इसी स्कूल से वह सेवानिवृत हो रहे है जो कि प्रसन्नता की बात है। इनका संपूर्ण सेवाकाल निर्विवाद रहा है। कार्यक्रम का मंच संचालन नेतराम कौरव एवं अंत मे आभार प्रदर्शन रामकुमार दुबे ने किया। विदाई कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष विमलेश कुशवाहा, उत्तम सिंह विश्वकर्मा, दीपा कौरव, शिवकुमार कौरव, जितेंद्र रामटेके, विमल दुबे, रमेश खंगार, मीना पटैल, विनीता ठाकुर, रविशंकर विश्वकर्मा, अंतराम श्रीवास , सत्येंद्र द्विवेदी,राधा ठाकुर , शिवकुमारी कौरव, शिवदयाल साहू, हेमराज सिंह कौरव, कौशल ठाकुर,आशा कौरव एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।