: जनजातीय समुदाय के समागम का आयोजन
Tue, Nov 15, 2022
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम लालपुर में आयोजित 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मध्यप्रदेश के इस क्षेत्र में जनजातीय समुदाय के समागम का आयोजन सर्वथा प्रासंगिक है, इसके लिए मैं राज्य सरकार को बधाई देती हूँ।
भगवान बिरसा मुंडा स्व—रोजगार योजना और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना से जनजातीय समाज की प्रगति होगी।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे ये देखकर प्रसन्नता होती है कि जनजातीय समाज के बच्चों के लिए स्थापित किए गए एकलव्य विद्यालयों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और उनमें सभी सुविधाएँ भी मिल रही हैं।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रानी दुर्गावती ने 16वीं सदी में अपनी बलि देकर आत्मगौरव की रक्षा की थी। उनके बलिदान के 300 वर्ष के बाद उनके ही वंश के राजा शंकर शाह को अंग्रेजों का विरोध करने के कारण मृत्युदंड दिया गया था। मध्यप्रदेश प्रशासन द्वारा इन महान विभूतियों की स्मृतियों को बनाए रखने के लिए मैं उनके प्रयासों की सराहना करती हूँ।
: शहडोल में जनजातीय गौरवदीवस्स
Tue, Nov 15, 2022
महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने शहडोल में जनजातीय गौरवदीवस्स पर आयोजित जनजातीय सम्मेलन में डिंडौरी जिले की कोदो कुटकी से निर्मित उत्पादों के प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान जिले के उत्पादों को महामहिम राष्ट्रपति जी को भेंट स्वरूप प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
: शासकीय महाविद्यालय शाहगंज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित
Tue, Nov 15, 2022
सीहोर शासकीय महाविद्यालय शाहगंज में बाल दिवस के अवसर पर "सोशल मीडिया पर बच्चों का प्रभाव" विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीप्ती व्यास, द्वितीय स्थान दीपक कुमार एवं तृतीय स्थान पर साक्षी उइके ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. विजी नायर सहित अन्य शेक्षणिक स्टॉफ उपस्थित था।