: गाडरवारा, भारतीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई
Wed, Nov 16, 2022
भारतीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज गाडरवारा में भारतीय राष्ट्रीय गौरव दिवस के अवसर पर झारखंड में जन्मी आदिवासी जनजाति के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाला के प्रधान अध्यापक श्रीमती चंद्रप्रभा ठाकुर एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष संजय राजोरिया का जन्मदिन भी मनाया गया ।इस अवसर पर श्रीमती ठाकुर एवं संजय राजोरिया द्वारा बच्चों को उपहार उपहारों का वितरण किया गया और बच्चों को शानदार स्वल्पाहार कराया गया एवं भारतीय इतिहास में आदिवासी जनजाति एवं बिरसा मुंडा का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में योगदान पर चर्चा की गई। आँगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पुष्पांजली दुवे व कामना कौरव उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन राजेश ठाकुर व विनोद सोनी ने किया ।
: कलेक्टर ने किया छात्रावास एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण
Wed, Nov 16, 2022
कलेक्टर ने किया छात्रावास एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षणनरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने नरसिंहपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गोरखपुर में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के संभावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यहां शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय हाई स्कूल कोदरास का अवलोकन किया।छात्रावास में उन्होंने छात्रावास अधीक्षक को पर्याप्त लाइटिंग, पंखे, पानी की टंकी एवं शौचालय की व्यवस्थित रूप से सफाई करवाने के निर्देश दिये। संभावित दौरे के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल छात्रावास में बच्चों से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल सेल व टीबी के मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सीएमएचओ को यहां पर्याप्त दवाईयों के वितरण एवं कैम्प में आने वाले मरीजों के लिए पर्याप्त पेयजल व स्वल्पाहार की व्यवस्था करवाने के लिए निर्देशित किया। यहां उन्होंने बीएमओ से लोगों के स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें जानी।इसके पश्चात कलेक्टर सुश्री बाफना ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर फिजिक्स, बायोलॉजी एवं अटल टिंकरिंग लैब का भी अवलोकन किया। यहां मौजूद प्राचार्य से उन्होंने सभी विषयों के शिक्षकों की उपलब्धता एवं कक्षा 10 वीं व 12 वीं के विगत वर्ष परिणाम की जानकारी भी ली।निरीक्षण के उपरांत आंगनबाड़ी केन्द्र का भी जायजा उन्होंने लिया। यहां उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिका से सीसेम स्क्रीन डेसबोर्ड में बच्चों के ग्रोथ संबंधी ऑनलाइन फीड किये गये आंकड़ों की भी जानकारी ली। कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण एवं पोषणयुक्त आहार मीनू के अनुसार प्रदान किया जाये।राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने ग्राम कोदरास में हैलीपेड स्थल की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने शासकीय हाई स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षकों एवं खिलाड़ियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान बताया गया कि परिसर में सामुदायिक स्वच्छता परिसर एवं तारफेंसिंग की आवश्यकता है। इस पर उन्होंने उक्त कार्य करवाने के लिए सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया।
: ग्राम खिरिया के लोगो को बरिष्ट नागरिको के अधिकारों की दी जानकारी
Wed, Nov 16, 2022
ग्राम खिरिया के लोगो को बरिष्ट नागरिको के अधिकारों की दी जानकारीभारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और राज्य शासन के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के माध्यम से हेल्पेज इंडिया द्वारा देश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर लाईन 14567 का संचालन किया जा रहा है। बुधवार को गाडरवारा तहसील के ग्राम खिरिया ग्राम पंचायत बम्मौरी में विभाग के फील्ड रिस्पांस ऑफीसर (एफआरओ) मोहन बर्मन के माध्यम से बारिष्टजनो को विभागीय योजनाओं के बारे में बताया । उन्होंने कहा यह हेल्पलाईन सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच कार्य करती हैं। एल्डर लाईन 14567 के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता, निदान व इलाज, आश्रय/वृध्दाश्रम, वरिष्ठ जन सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, चश्मा आदि और सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, कला, मनोरंजन में सहयोग से संबंधित जानकारी दी जाती है। साथ ही माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007, व्यक्तिगत और पारिवारिक दुर्व्यवहार, संपत्ति, पड़ोसी, संबंधी विवाद एवं समाधान, वृद्ध पेंशन और अन्य विभागीय पेंशन और सरकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिक इस हेल्पलाईन का लाभ ले सकते हैं।