Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

गौसेवकों और पुलिस की सक्रियता के चलते वाहन जप्त, हुई एफआईआर की कार्यवाही

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

: बाल दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

Aditi News Team

Tue, Nov 15, 2022
बाल दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम तेंदूखेड़ा, । भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में 14 नबम्वर को मनाया जाता है। इस अवसर पर तेंदूखेड़ा नगर की शैक्षणिक संस्था सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के विज्ञान तथा प्रकृति पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए एवं विद्यालय की प्राइमरी डिपार्टमेंट से फैशन डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने फैशन डिजाइन कंप्टीशन में हिस्सा लिया, अलग-अलग वेशभूषाओं में किसी ने शंकर जी तो किसी पार्वती जी तो किसी ने श्रीकृष्ण तो किसी ने राधाजी की पोशाक धारण की। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Tags :

जरूरी खबरें