: लघु वनोपज संग्राहकों को पेसा एक्ट के तहत प्राप्त अधिकार से अवगत कराया जाए कलेक्टर
Tue, Dec 6, 2022
अधिसूचित क्षेत्रों में लागू पेसा एक्ट के तहत लघु वनोपज तेंदूपत्ता आदि का संग्रहण तथा एमएसपी पर वनोपज को बेचे जाने के संबंध में राज्य शासन के नवीन प्रावधानों से वन अधिकारियों को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की अध्यक्षता प्रदान किया गया मार्गदर्शन।कलेक्टर कहा कि आदिवासियों के द्वारा वनोपज का संग्रहण कर उसे एमएसपी मूल्य पर ही बेचा जाए, जिससे उन्हें आमदनी हो सके। उन्होंने लघु वनोपज संग्रहण तथा एमएसपी मूल्य के नीचे वनोपज न बिके इसके लिए आदर्श व्यवस्था कायम करने पर जोर दिया गया। उन्होंने इस कार्य में जनपद पंचायतों के सीईओ तथा वन अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
: सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर को
Tue, Dec 6, 2022
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में बुधवार 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से सशस्त्र सेना झंडा दिवस आयोजित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त ले. कर्नल श्री प्रणव मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों/विधवाओं के कल्याण कार्य के लिए धन एकत्रित करना है। इस धन से शहीद सैनिकों के आश्रितों, विकलांग सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याण हेतु कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इनमें पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदाय करना, पुत्री विवाह का अनुदान, अपंग-मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को अनुदान, सेवानिवृत्ति के पश्चात अपंग होने पर आर्थिक सहायता, पूर्व सैनिक/विधवा की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार की राशि एवं अन्य प्रयोजनों के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराना आदि कार्य शामिल हैं।श्री मिश्रा ने जिले के समस्त पूर्व सैनिकों से 7 दिसंबर को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में दोपहर 12 बजे उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपेक्षा की है।
: गाडरवारा में भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजन
Tue, Dec 6, 2022
भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गाडरवारा में आयोजन
https://youtu.be/CLekdSaFgqkगाडरवारा-भारतीय संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर भवन डोला बाबा विवेकानंद वार्ड गाडरवारा में संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित सभी महानुभावों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवनचरित्र संघर्ष एवं राष्ट्र को समर्पित उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए स्मरण किया।
जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं म.प्र.अजाक्स गाडरवारा के सदस्य,पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि जिनमें
पार्षद सभापति चंचल कोरी (मोनू ),पार्षद आरती कमलेश विश्वकर्मा विवेकानंद वार्ड, श्रीमती ज्योति पगारे,श्रीमती चंद्रकांति मेहरा,मलखान मेहरा जिला महासचिव,उमेद अहिरवार वरिष्ठ समाजसेवी,शील कुमार मेहरा महासचिव अजाक्स, शिंदे जी अम्बेडकर भवन,लालजी प्रसाद कपाड़िया ब्लॉकाध्यक्ष अजाक्स,प्रेम कोरी महासचिव,प्रीतम अहिरवार कार्य.जिलाध्यक्ष अहिरवार समाज संघ, बंशीलाल अहिरवार तह. अध्यक्ष अजाक्स गाडरवारा राघवेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष, मानक लाल अहिरवार प्रवक्ता अजाक्स, देवेंद्र पगारे महासचिव,गंगाराम कुमरे, महेंद्र कोरी,संतोष जाटव ब्लॉक उपाध्यक्ष अजाक्स चीचली,राजकुमार अहिरवार सचिव अजाक्स,संतोष अहिरवार ऑडिटर अजाक्स,परसराम अहिरवार सचिव,कैलाश अहिरवार सचिव अजाक्स, राजेश अहिरवार व मातृशक्ति एवं नन्हे मुन्ने बच्चे जिनमे प्राची,अजित,हार्दिक अहिरवार आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।