: मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से जिले के 35 लोगो को उपचार के लिए 17 लाख 25 हजार रूपए की राशि जारी
Tue, Dec 6, 2022
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से जिले के 35 लोगो को उपचार के लिए 17 लाख 25 हजार रूपए की राशि जारी की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम के योगेश व्यास को 1 लाख 15 हजार रूपए, चोरहट की कुमारी मुस्कान चौहान, हिरनखेड़ा की श्रीमती विनीता मालवीय, नर्मदापुरम की श्रीमती गोमतीबाई को 1-1 लाख रूपए, नर्मदापुरम के महेश गौर, पिपरिया की श्रीमती दुर्गेश नंदनी को 80-80 हजार रूपए, नर्मदापुरम के दीपक परसाई, सोहागपुर के लक्ष्मीप्रसाद प्रजापति, नर्मदापुरम के गुरूदयाल सिंह चौहान को 75-75 हजार रूपए, नर्मदापुरम की बेबी आफ राधा यादव, नंदनवाड़ा के संतोष जोशी को 70-70 हजार रूपए, पिपलियाकला के साहिल खां को 60 हजार रूपए, सेमरीहरचंद के पतिराम पटेल, ढाबाकला की श्रीमती सुनीता यादव, डोलरिया के प्रमाद यादव, इटारसी के मनीष टांक, नर्मदापुरम की श्रीमती शमशाद बानो को 50-50 हजार रूपए, आटाश्री की श्रीमती लक्ष्मीबाई बैरागी को 45 हजार रूपए, भांगिया की श्रीमती सावित्रीबाई जादम, नर्मदापुरम की कुमारी हेमलता सराठे को 40-40 हजार रूपए, पचमढ़ी की श्रीमती रूपा मेहरा, काजलखेड़ी के रमेश अहिरवार, सेमरीहरंचद के भगवानदास कुशवाहा, ग्राम टिकारी के हल्केबीर साहू, सिवनीमालवा के शंकरसिंह राजपूत को 30-30 हजार रूपए, सिवनीमालवा के सौरभ लौवंशी, कलमेशरा के राजेन्द्र ठाकुर, इटारसी के गौरव पगारे, नर्मदापुरम के नागोराव को 25-25 हजार रूपए, आरी की श्रीमती गायत्री चौहान, शिवपुर की सुश्री आरती यादव, नर्मदापुरम के मोहम्मद अयाज, इटारसी के देवांश राजपूत को 20-20 हजार रूपए, एवं रायपुर की श्रीमती मुन्नीबाई गौर, नर्मदापुरम के हनीसिंह ठाकुर को 10-10 हजार रूपए की उपचार के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
: जाति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ समग्र आईडी अनिवार्य
Tue, Dec 6, 2022
लोक सेवा गारंटी के माध्यम से जाति प्रमाण-पत्र बनबाने के लिए अब आवेदक की या परिवार की समग्र आई.डी.होना अनिवार्य किया गया है।जिले की तहसीलों में स्थापित लोक सेवा गारंटी केंद्र पर जाति के आवेदन क्रमशः अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति पिछडे़ वर्ग, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ के मैन्युअल जाति के आवेदन मैन्युअल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मैन्युअल अन्य पिछडे वर्ग मैन्युअल विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ ब्लड रिलेशन जाति के आवेदन ब्लड रिलेशन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति ब्लड रिलेशन अन्य पिछडे़ वर्ग तथा ब्लड रिलेशन विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है।