: नरसिंहपुर शहर में वाहनों की जाँच,नियम विरुद्ध वाहनों पर हुई कार्रवाई
Aditi News Team
Sat, Oct 14, 2023
नरसिंहपुर शहर में वाहनों की जाँच,नियम विरुद्ध वाहनों पर हुई कार्रवाई
नरसिंहपुर 14 अक्टूबर 2023. राजस्व विभाग, पुलिस विभाग ,जिला परिवहन कार्यालय एवं यातायात पुलिस द्वारा नरसिंहपुर नगर में वाहनों की जाँच कर उनसे हूटर्स, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं नाम पट्टिकाओं को हटाया गया। इसमे 12 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 12500 का समन शुल्क वसूल किया गया। अक्टूबर माह में अभी तक नियम विरुद्ध वाहनों से 2 लाख 35 हज़ार रुपये का समन शुल्क वसूली की गई।
Tags :