Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: पुलिस अधीक्षक ने किया थाना चीचली का आकास्मिक निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Jul 3, 2025
पुलिस अधीक्षक ने किया थाना चीचली का आकास्मिक निरीक्षण   पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर द्वारा आज थाना चीचली आकास्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा थाने के रिकार्ड, रजिस्टर, लंबित शिकायत रजिस्टर एवं हवालात को चैक किया जाकर थाने के रखरखाव एवं रिकार्ड के संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिए गए कि नवीन कानून के तहत ऑनलाईन प्रक्रिया को सुदृढ बनाया जावे साथ ही लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायत पत्रों का त्वरित निराकरण किया जावे साथ ही निर्देश दिए गए कि ऐसे स्थानों को चिन्हित करे जिन स्थानों पर विभिन्न अपराधों की घटनाएं अधिक होती है तथा उन स्थानों पर निरंतर पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करे साथ ही थाना प्रभारी स्वयं भी सुबह/शाम उक्त चिन्हित स्थानों पर भ्रमण करे। साथ ही क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जावे। क्षेत्र में अवैध शराब, सट्टा, जुआ जैसे अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाना सुनिश्चित करें, एवं कारगर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जावे, इसी के साथ-साथ आदतन अपराधियों पर कारगर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जावे। गुण्डा वदमाश, आदतन अपराधी, निगरानी वदमाश एवं जेल रिहाई की निरंतर चैकिंग की जावे। थाना प्रागंण में रखे गए जप्तशुदा वाहनों को व्यवस्थित एक तरफ रखने एवं उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जावे एवं थाना परिसर में आवासीयभवन के सामने बच्चों के खेलकूद एवं कसरत हेतु उपकरण लगाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए।

Tags :

जरूरी खबरें