Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

नरसिंहपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बरमान घाट का किया निरीक्षण : सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

Aditi News Team

Mon, Jun 15, 2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने किया बरमान का निरीक्षण

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने सोमवार को बरमान में आयोजित सोमवती अमावस्या के एक दिवसीय मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सोमवती अमावस्या के अवसर पर जिले सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां नर्मदा जी में स्नान के लिए बरमान पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। मेले में एसडीआरएफ के जवान, होमगार्ड तथा जिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए मोटरबोट के माध्यम से निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए। साथ ही माइक के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को सतर्क रहने हेतु जागरूक किया जा रहा है। नाव संचालन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त मेले क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा संबंधी संकेतक बोर्ड भी लगाए गए हैं। कलेक्टर ने संबंधित पंचायत को साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें