मां नर्मदा समाज सेवी संस्था की मण्डलीय बैठक सम्पन्न : गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न
Aditi News Team
Mon, Jun 15, 2026
मां नर्मदा समाज सेवी संस्था की मण्डलीय बैठक सम्पन्न
गाडरवारा l विगत दिवस मां नर्मदा समाज सेवी संस्था गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथियों के रूप में गायत्री मंडल के पुजारी, बसंत जोशी,नागेन्द्र त्रिपाठी, कमल ठाकुर उपस्थित रहे l कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में प्रदेश महामंत्री भैया जी रावत, जिला महामंत्री अशोक भार्गव, नगर मंडल अध्यक्ष अखिलेश राय, संस्था के जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल तहसील साइखेड़ा के अध्यक्ष बद्री प्रसाद पटेल उपस्थित रहे । बैठक की शुरुआत में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा मां नर्मदा की पूजन अर्चना की गई ततपश्चात मुख्य अतिथियों एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया l बैठक में नगर मंडल एवं जिला स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई एवं सदस्यों द्वारा मां नर्मदा समाज सेवी संस्था की सदस्यता ग्रहण की l बैठक के दौरान सभी की सहमति से बसंत जोशी को जिला संरक्षण, नागेन्द्र त्रिपाठी को जिला संयोजक, कमल ठाकुर को जिला मीडिया प्रभारी, अमर सिंह धानक को पलोहा मंडल उपाध्यक्ष, गुड्डू पंडा को निरंजन वार्ड अध्यक्ष, कमलेश नीरश को रानी लक्ष्मीबाई वार्ड अध्यक्ष, राजेंद्र कुमार तिनगुनिया को गायत्री नगर मंडल अध्यक्ष तथा कृष्ण यादव को शास्त्री वार्ड अध्यक्ष, कमलेश चंचल को मंडल गोटीटोरिया का दायित्व सोपा गया इसके अलावा अन्य लोगों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई l प्रत्येक मंडल में 15 से 20 ग्रामों को समाहित किया जाएगा l उद्बोधन की श्रृंखला में संस्था के संस्थापक भैया जी रावत, अशोक भार्गव एवं अन्य अतिथियों द्वारा उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए संस्था के उद्देश्य को सभी के समक्ष रखा तथा उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को मिलकर मां नर्मदा को बचाने के लिए प्रयास करना है तथा माँ नर्मदा में विशेष साफ सफाई के अलावा विभिन्न जगहों से प्रभावित होने वाले गंदे मल मूत्र को रोकने संबंधी प्रयास करना है l हम सभी का प्रयास रहे की सप्ताह में कम से कम एक दिन सभी जन उपस्थित होकर मां नर्मदा में विशेष साफ सफाई अभियान चलाने की शुरुआत करें l इस दौरान संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि हम अपने दायित्वों के अनुसार संस्था के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होकर अपना कार्य करेंगे एवं संस्था को उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहेंगे l बैठक में बड़ी संख्या में नर्मदा भक्त उपस्थित रहे l अंत में उपस्थित सभी जनों का आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष अखिलेश राय द्वारा किया गया।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
मां नर्मदा समाज सेवी संस्था गाडरवारा