: स्पेशल ओलंपिक भारत मध्य प्रदेश की मानसिक दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम नेशनल चैंपियन शिप गुजरात के लिए रवाना
Aditi News Team
Mon, Jun 16, 2025
स्पेशल ओलंपिक भारत मध्य प्रदेश की मानसिक दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम नेशनल चैंपियन शिप गुजरात के लिए रवाना
स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा दिनांक 15 से 19 जून 2025 तक नेशनल चैंपियनशिप गुजरात में आयोजित किया जा रहा है।
स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्य प्रदेश बैडमिंटन दल दिनांक 14 जून 2025 को आई आई टी परिसर गांधी नगर अहमदाबाद गुजरात के लिए रात्रि 07:45 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया।
स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्य प्रदेश बैडमिंटन दल एस ओ भारत म प्र से खिलाड़ी कु. कनक गायकवाड़ भोपाल, कु. निहारिका मेहरा भोपाल, कु. दुर्गा भोपाल, कु यशस्वी त्रिवेदी भोपाल तथा कोच डिलेश्वरी कटरे सिवनी पुरुष दल में हुशान कुमरे भोपाल, सुमंत काले भोपाल, अतुल कुमार जबलपुर, चैतन्य करोले बैतूल कोच अरविंद लोधी सहायक दीपक कुमरे सम्मिलित हुए।
एस ओ भारत म प्र दल को श्री दीपांकर बैनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक, श्री एहतेशाम उद्दीन खेल निर्देशक, श्री राजेंद्र बारस्कर सहा. खेल निर्देशक, श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्त, काजल छत्रसाल, प्रियंका जोनवाल, स्नेहलता बारस्कर नेशनल ट्रेनर, भूपेंद्र भट्ट, पीयूष द्विवेदी, पुष्पेंद्र कुशवाहा कोच, श्रीमती मंजरी काले सदस्य फैमिली फोरम, श्री कमलेश रजक मीडिया प्रभारी एस ओ भारत म प्र तथा खिलाड़ियों के अभिभावक गण सम्मिलित होकर शुभ कामनाएं तथा आशीर्वाद दिया।
Tags :