Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

गाडरवारा में अपंजीकृत चिकित्सको (झोलाछाप डॉ.) पर संयुक्त टीम की दबिश : झोलाछाप डॉ.के दवाखानो पर मेडीकल डिग्री दस्तावेज व पंजीयन का निरीक्षण कर दवाये,उपकरण,अवैधानिक सामग्री सेम्पल जप्त किये

Aditi News Team

Wed, Jun 17, 2026

गाडरवारा में अपंजीकृत चिकित्सको (झोलाछाप डॉ.) पर संयुक्त टीम की दबिश

सिविल अस्पताल गाडरवारा एवं UPHC गाडरवारा की संयुक्त टीम ने अपंजीकृत चिकित्सको (झोलाछाप) डॉक्टरों के दवाखानो पर मेडीकल डिग्री दस्तावेज व पंजीयन का निरीक्षण कर दवाये,उपकरण,अवैधानिक सामग्री सेम्पल जप्त किये गए

अदिति न्यूज की खबर का असर

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह कि द्वारा दिये गये निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र गाडरवारा एवं आसपास के क्षेत्र में अपंजीकृत चिकित्सको के पंजीयन सत्यापन,मेडीकल डिग्री के निरीक्षण हेतु सिविल अस्पताल गाडरवारा एवं UPHC गाडरवारा की संयुक्त टीम द्वारा अपंजीकृत चिकित्सको (झोलाछाप) के दवाखानो एवं दुकानो पर जाकर उनके मेडीकल डिग्री दस्तावेज एवं पंजीयन का निरीक्षण किया गया एवं दवाखानो में पाई गई एलोपेथिक दवाये, उपकरण एवं अवैधानिक सामग्री के सेम्पल जप्त किये गए।

सभी अपंजीकृत चिकित्सको (झोलाछाप) डाक्टरों को एक पत्र दिया गया कि जिस विधा में (BAMS, BHMS, सिध्धा, यूनानी) आपका रजिस्ट्रेशन एवं मेडीकल डिग्री है कि क्लीनिक संचालित की जा सकती है ।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर द्वारा जारी किए आदेशानुसार यदि रजिस्ट्रेशन नही है तो तत्काल अपनी क्लिनिक बंद कर सूचित करे अन्यथा की स्थिति में म.प्र आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम की धारा 24 के तहत कार्यवाही की जावेगी का नोटिश दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये नोटिस एवं अपंजीकृत चिकित्सक सूची पत्र के साथ एवं अपंजीकृत चिकित्सको सूची पत्र के साथ संलग्न की गई है।

दवाखानो में जब्त मेडिकल सामग्री के सेंपल प्रभारी अधीक्षक सिविल अस्पताल गाडरवारा में संरक्षित है।

उपरोक्त कार्यवाही के रियल टाईम फोटो वीडियो कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी नरसिंहपुर , अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गाडरवाड़ा,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा को सूचनार्थ एवं अग्रिम कार्यवाही की सूचना दी गई है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सीएमएचओ डॉ. मनीष कुमार मिश्रा नरसिंहपुर

बीएमओ आदित्य रघुवंशी साईंखेड़ा

डॉ उपेन्द्र वस्तकार सिविल अस्पताल प्रभारी गाडरवारा

जरूरी खबरें