Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 4 जुआडी गिरफ्तार, फड़बाजों की तलाश : नगद 11 हजार 400 रूपये एवं 13 मोटर सायकिलें जप्त

Aditi News Team

Wed, Jun 17, 2026

बरेला पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 4 जुआडी गिरफ्तार, फड़बाजों की तलाश

नगद 11 हजार 400 रूपये एवं 13 मोटर सायकिलें जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूर्यकांत शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय के मार्ग निर्देशन में थाना बरेला की टीम द्वारा जुए के फड़ पर दबिश देते हुये 4 जुआडियों को गिरफ्तार कर नगद 11 हजार 400 रूपये नगद एवं 13 मोटर सायकिलें जप्त की गयी है।

थाना प्रभारी बरेला श्रीमति संगीता सिंह ने बताया कि दिनॉक 15-6-2026 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बम्हनी में रमेश गर्ग के खेत मे कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश जहॉ कुछ लोग जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को आता देख भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा नाम पता पूछनें पर सभी ने अपने नाम शुक्ला झारिया कंधीलाल चक्रवर्ती, सुरेन्द्र झारिया तीनों निवासी बम्हनी, नवीन पटेल निवासी ग्राम गाडरखेडा बरेला बताये जुआडियों के कब्जे एवं फड़ से 11 हजार 400 रूपये तथा मौके से स्प्लैण्डर मोटर सायकिल कमांक एमपी 20 जेड जे 5739, पल्सर मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 जेड आर 9960,, हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकिल एमपी 20 एनजे 9876, पल्सर मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 जेड एच 2980, पल्सर मोटर सायकिल बिना नम्बर की, डीम योगा मोटर सायकिल बिना नम्बर की, स्प्लेण्डर मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एनबी 2832, डीलक्स मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एनआर 9342, पल्सर मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 जेड एम 2153 , बुलेट मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 5770, एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड जेड 1152 , स्प्लेण्डर मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 जेड पी 1434, हॉण्ड लीवो मोटर सायकिल एमपी 20 एनएच 2032 को जप्त करते हुये पूछताछ करने पर बताये रमेश गर्ग के खेत में राजा राम पटेल निवासी देवरी पटपरा एवं बच्चू चक्रवर्ती निवासी बम्हनी दोनो ही जुए के नाल का पैसा लेते है दोनो ही मौके से भाग गये है। जुआडियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं 49 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर फडबाज राजा राम पटेल निवासी देवरी पटपरा एवं बच्चू चक्रवर्ती निवासी बम्हनी की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका - जुआडियों को पकड़ने में उप निरीक्षक के पी झारिया, प्रधान आरक्षक राममिलन बरकडे, आरक्षक अविनाश सिंह, रामकुमार ठाकुर, मुकेश मसराम, संतोष, अनिल बरकडे की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें