Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: सांईखेड़ा विकासखंड को मिली नई शिक्षा अधिकारी, सुश्री सीमा डोंगरे ने संभाला कार्यभार

Aditi News Team

Tue, Apr 22, 2025
सांईखेड़ा विकासखंड को मिली नई शिक्षा अधिकारी, सुश्री सीमा डोंगरे ने संभाला कार्यभार गाडरवारा । साईंखेड़ा विकासखंड की नवनियुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी (सहायक संचालक) सुश्री सीमा डोंगरे ने आज गाडरवारा स्थित विकासखंड शिक्षा कार्यालय में प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने विकासखंड के प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से भेंट की तथा शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रशासनिक कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर वर्तमान बीईओ श्री प्रतुल इन्दुरख्या, बीआरसी श्री संदीप स्थापक, प्राचार्य एस.के. मिश्रा, प्राचार्य सुशील शर्मा, प्राचार्य लेखा कौरव, श्री चंद्रकांत साहू, श्री अमित पटेल, श्री हरिओम जाटव एवं श्री आलोक सोनी,नवीन गुप्ता सहित कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। सुश्री डोंगरे ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने टीम भावना से कार्य करते हुए छात्र हित में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने पर बल दिया।प्राचार्य संघ की ओर से श्री प्रतुल इन्दुरख्या एवं सुशील शर्मा ने नवागत सहायक संचालक को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें सभी ने नवागत सहायक संचालक को शुभकामनाएँ दीं।

Tags :

जरूरी खबरें