Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

: प्राचार्यो एवं बीईओ की समीक्षा बैठक आयोजित

Aditi News Team

Fri, Nov 24, 2023
प्राचार्यो एवं बीईओ की समीक्षा बैठक आयोजित गाडरवारा। बीते शुक्रवार को स्थानीय बीटीआई स्कूल में क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय हाईस्कूलो एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों के प्राचार्यो एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोर्ड परीक्षा परिणाम,अर्धवार्षिक परीक्षाओ की तैयारी , निदानात्मक कक्षाओ के संचालन, छात्रवृति, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणो आदि विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक है। इस सत्र का परीक्षा परिणाम पिछले सत्र से बेहतर हो इस उद्देश्य को लेकर सभी प्राचार्य कार्य करें। स्कुलो में छात्र छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ सभी कालखंड नियमित तौर से लगें इस बात को ध्यान में रखकर कार्य करना है। श्री कुर्मी ने कहा कि हमारे जिले का परिणाम पिछले सत्र में पूरे प्रदेश में अव्वल रहा था। इस सत्र में भी हमारी मेहनत से हम अव्वल रहें एवं जिला गौरवांवित हो इस प्रयास में सभी जुट जाएं । बैठक में रमसा एडीपीसी ए के ब्यौहार ने प्रत्येक बिंदु पर चर्चा की एवं कहा कि छात्र छात्राओं को सरल तरीक़े से उत्तर लिखने का अभ्यास कराएं एवं शिक्षको को निर्देध दें कि वे डेली डायरी नियमित तौर पर लिखें एवं छात्र छात्राओं की विषय से जुड़ी समस्याओं का समाधान करें। श्री ब्यौहार ने छात्रवृति से जुड़े लंबित मामलों को जल्द हल करने की बात कही। बैठक में डीईओ , रमसा एडीपीसी सहित मंचासीन जनों का स्वागत बीटीआई प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल ने किया। बैठक के अंत मे प्राचार्य अनूप शर्मा ने कहा कि हम सभी प्राचार्य इस सत्र में भी बेहतर परिणाम देंगे। बैठक में बीईओ प्रतापनारायण, ए के रघुवंशी, जयमोहन शर्मा, गिरीश पटैल सहित बड़ी संख्या मे प्राचार्यो की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें