Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

: बेटियों की शिक्षा व सम्मान को समर्पित किये नवरात्रि

Aditi News Team

Sun, Oct 22, 2023
बेटियों की शिक्षा व सम्मान को समर्पित किये नवरात्रि बेटियां जीवंत साक्षात देवीस्वरूप है - मुकेश बसेड़िया गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने महाअष्टमी के पावन पर्व पर सिध्दपीठ माँ विजयासन धाम पुरैना रंधीर में कन्या पूजन कर देवी स्वरूप कन्याओ को भंडारे उपरांत शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु पठन ,लेखन सामग्री ,बॉटल, स्लेट,रेपिडेक्स , डिक्शनरी, वस्त्र,श्रृंगार प्रदान कर आशीर्वाद लिया मैयारानी विजयासन की महानिशा पूजन कर हवन , महाआरती कर मैया जी से सर्व मंगल की कामना की ।तथा नजदीकी ग्राम सलैया फज्जु में भी माँ दुर्गा समितियों में महाआरती कर कन्याओ के पैर पखारकर पूजन कर पठन लेखन सामग्री के साथ श्रंगार वितरित कर समस्त ग्राम वासियो को कन्या, वृद्ध, व मातापिता की सेवा के संकल्प दिलाये तथा साथ ही नशामुक्ति का संकल्प दिलाया । उपरोक्त अनुष्ठान पूज्य गुरुदेव श्री भगवत प्रसाद जी शास्त्री के सानिध्य में विगत 17 वर्षों से अनवरत चल रहा । जहां पूरे प्रदेश में प्रायः अधिकांश व्यक्ति चुनाव कार्यो, प्रचार व चुनावी चर्चा में मशगूल है,वही बसेड़िया अपने चिर परिचित अंदाज में इस समय भी वृद्ध सेवा व कन्याओं की सेवा कर रहे है । उपरोक्त सेवा कार्य मे सुरेश बसेड़िया,ब्रजभूषण , मनोज शर्मा, अटल बसेड़िया,प्रिंन्स , तनुश्री बसेड़िया , शिवप्रसाद मेहरा, कैलाश कुशवाहा, के साथ दुर्गा समिति के सभी वरिष्ठ जनो तथा ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

Tags :

जरूरी खबरें