Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सिहोरा के रामपुर नर्सरी में फिर लगी आग, वन विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Aditi News Team

Mon, Apr 21, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सिहोरा के रामपुर नर्सरी में फिर लगी आग, वन विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप सिहोरा।राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30, जो जबलपुर और सिहोरा को जोड़ता है, पर स्थित गांधीग्राम के रामपुर स्थित सरकारी नर्सरी में झुरमुट में शनिवार रात लगभग 7:30 बजे एक बार फिर आग लग गई। इस घटना ने एक बार फिर वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिन पर पहले भी इस तरह की घटनाओं को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप लगते रहे हैं। शनिवार की रात अज्ञात कारणों से रामपुर की सरकारी नर्सरी में आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आग ने नर्सरी के वृक्षों के पत्ते झुलस रहे हैं जिससे पेड़ों की नुकसान होगा। यह पहली बार नहीं है जब इस नर्सरी में आग लगी है। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, ऐसा स्थानीय लोगों का कहना है। बार-बार हो रही आग की घटनाओं से नर्सरी को भारी नुकसान हो रहा है और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी झटका लग रहा है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग और प्रशासन पर इस मामले में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है वन विभाग और प्रशासन हुए उचित कदम उठाए । लोगों ने आग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है आग लगने घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की देखभाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें