Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बरमानघाट और राजराजेश्वरी घाट का निरीक्षण किया

Aditi News Team

Thu, Jul 10, 2025
नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बरमानघाट और राजराजेश्वरी घाट का निरीक्षण किया   कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरूवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं के आगमन पर नर्मदा नदी के तट पर स्थित बरमान घाट और राजराजेश्वरी घाट हीरापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये। घाटों में बचाव दल, चिकित्सा दल, सुरक्षा दल को तैनात रहने को कहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। श्रद्धालुओं के लिए आवागमन हेतु सुरक्षा के लिए बैरीकेटिंग लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को दुरूस्त रखने को कहा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाई न हो।   कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने इस अवसर पर राजराजेश्वरी मंदिर हीरापुर और बरमान घाट में स्थित मंदिरों का भ्रमण कर दर्शन लाभ लिया। उन्होंने इस अवसर पर धर्मशाला में पहुंचकर धर्मगुरूओं से भेंट की। इस अवसर पर एसडीएम श्री मणिन्द्र सिंह सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें