Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

हत्या या आत्महत्या गहराया रहस्य ? निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने वरिष्ठ मतदाताओं का किया सम्मान विधानसभा निर्वाचन में नैतिक मतदान की दिलाई शपथ हर एक वोट का बताया महत्व

Aditi News Team

Sat, Oct 14, 2023

कलेक्टर ने वरिष्ठ मतदाताओं का किया सम्मान

विधानसभा निर्वाचन में नैतिक मतदान की दिलाई शपथ

हर एक वोट का बताया महत्व

नरसिंहपुर 14 अक्टूबर 2023. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ग्राम पंचायत मगरधा के मतदान केन्द्र पहुंची। कलेक्टर ने यहां 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग एवं दिव्यांग महिला/ पुरूष मतदाताओं एवं नव मतदाताओं का पुष्प व श्रीफल देकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को आगामी विधानसभा निर्वाचन में नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

      इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री बाफना ने पीडब्ल्यूडी मतदाता 84 वर्षीय श्रीमती सुखिया बाई पति श्री हल्के, 45 वर्षीय श्री शंकर लाल पटेल और बुजुर्ग महिला- पुरुष मतदाताओं में 86 वर्षीय श्री पन्नालाल साहू, 84 वर्षीय श्रीमती कमला साहू, 81 वर्षीय श्री अन्नीलाल, 90 वर्षीय श्री बृजभूषण, 81 वर्षीय श्री मुलायम व 82 वर्षीय जरीना बेगम को श्रीफल देकर सम्मानित किया।

      कलेक्टर सुश्री बाफना ने नागरिकों से मतदाता सूची में सभी के नाम दर्ज होने की जानकारी ली। नागरिकों ने बताया कि मतदाता सूची में सभी मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। कलेक्टर ने सभी मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में मतदान करने के लिए कहा। हमारी यह ज़िम्मेदारी है कि जिले में शतप्रतिशत मतदान हो।

Tags :

जरूरी खबरें