Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर, कलेक्‍टर ने किया जिला चिकित्‍सालय का औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Jan 13, 2024
कलेक्‍टर ने किया जिला चिकित्‍सालय का औचक निरीक्षण नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिला चिकित्‍सालय नरसिंहपुर का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम, एचडीयू आबसट्रेटिक कक्ष, ओपीडी में ट्राईज रूम, गर्भवती पंजीयन कक्ष, गर्भकालीन मधुमेह जॉच कक्ष, सुमन हेल्‍प डेस्‍क, एएनसी वार्ड, आक्‍सीजन प्‍लांट, फायर सेफटी लाईन, हाईरिस्‍क पोस्‍ट आपरेटिव वार्ड, प्रसव उपरांत भर्ती मरीजों के वार्ड, शिशु वार्ड, बाल्य गहन चिकित्‍सा इकाई पीआईयूसी वार्ड, एसएनसीयू, ब्‍लड बैंक, सेण्‍ट्रल पैथालॉजी, ब्‍लड कलेक्‍शन कक्ष, ट्रामा यूनिट में ओपीडी, डायलिसिस यूनिट, ड्रग भण्‍डार कक्ष, जिला वैक्‍सीन स्‍टोर कक्ष, कुष्‍ठ शाखा, रसोई कक्ष, जिला क्षय केन्‍द्र, कार्यालय मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी व जिला ड्रग स्‍टोर शाखा का निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान समस्‍त कक्षों मे किए जा रहे रिकार्ड संधारण एवं साफ- सफाई, ब्‍लड स्‍टोर, एवं दवाईयों एवं उपकरणों की उपलब्‍धता ,ब्‍लड बैंक में की जा रही समस्‍त जॉचों, मरीजों को मिल रही स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं एवं भोजन की मरीजों एवं उनके परिजनों से जानकारी ली गई।   भ्रमण के दौरान मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी, डॉ. राकेश बोहरे सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें