: कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया
Aditi News Team
Sun, Oct 29, 2023
कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया
कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में शरद पूर्णिमा पर परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 78 वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ। आचार्य श्री की पूजन भक्ति भाव से की गई ।दोपहर में मिष्ठान वितरण किया गया । सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती तथा 78 दीपों से पूज्य आचार्य श्री की महा आरती श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति हुई। अभिषेक, शांतिधारा ,रिद्धि कलश करने का सौभाग्य डॉक्टर धर्मेश सार्थक संगीता परिवार विदिशा, प्रकाश आलोक अभिषेक अरनव मोदी परिवार भाटापारा एवं शहपुरा भिटोनी, साहब महावीर बाकलीवाल औरंगाबाद, सतीश सूरज जैन अंबिकापुर को प्राप्त हुआ।
Tags :