: प्रेमपुर में मेहंदी के माध्यम से छात्राओ ने किया मतदान के लिए प्रेरित
Aditi News Team
Sun, Oct 29, 2023
प्रेमपुर में मेहंदी के माध्यम से छात्राओ ने किया मतदान के लिए प्रेरित
गाडरवारा। गत दिवस विधानसभा निर्वाचन 2023 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन, जिला पंचायत सीईओ व स्वीप प्रभारी दलीप कुमार के आदेशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम प्रेमपुर के शासकीय हाईस्कूल की छात्राओं ने मेंहदी लगाकर मतदान का संदेश दिया। हाईस्कूल की छात्राओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव में हमारे गांव के सभी मतदाता सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें इसी संदेश को हम लोगो ने दिया है। हाईस्कूल के प्राचार्य पवन मिश्रा के सहयोग एवं प्रेरणा से अनेक छात्राओ ने मेहंदी में सहभागिता की ।
Tags :