Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

हत्या या आत्महत्या गहराया रहस्य ? निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

: गाडरवारा, पूर्व विधायक नगीन कोचर ७३ वीं जयंती मनाई गई

Aditi News Team

Sat, Oct 14, 2023
पुर्व विधायक नगीन कोचर ७३ वीं जयंती मनाई गई गाडरवारा । नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र से १९७७ से १९९० तक तक विधायक रहे नगीन कोचर की त्रेहत्तर वी जयंती स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर ने के सदस्यों, आचार्य और भैय्या वहिनो आदि ने कोचर रिसोट में स्थापित मूर्ति व तैलचित्र पर पुष्प माला, फूल अर्पित कर मनाई गई । इस अवसर पर कार्यक्रम में विश्वनाथ मोलासरिया, देवकिशन सोनी, रूपा कोचर श्री मती सीमा कोचर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री कोचर को सर्वतोमुखी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए अनेक संस्मरण सुनाये तथा नगीन भाई के व्दारा सरस्वती शिशु मंदिर के लिए किये गये अभूतपूर्व योगदान के लिए के लिए सराहना की गई । इस अवसर पर श्रीमती शशि कोचर पत्नी नगीन कोचर, सहित अन्य लोगों की उपस्थिति सराहनीय थी। इस अवसर पर सभी बच्चों व उपस्थित जनो को मिष्ठान भी वितरित किया गया तो वहीं दूसरी ओर शिशु मंदिर के भैय्या बहिनों व आचार्यों को कोचर परिवार की ओर से उपहार भेंट किए गए , ज्ञान कोचर ने सभी को धन्यवाद आभार प्रकट किया ।

Tags :

जरूरी खबरें