Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

: गाडरवारा, राजपूत क्षत्रिय सभा द्वारा दशहरा समारोह का आयोजन रुद्र मैदान कॉलेज ग्राउंड पर 51 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन

Aditi News Team

Wed, Oct 25, 2023
राजपूत क्षत्रिय सभा द्वारा दशहरा समारोह का आयोजन रुद्र मैदान कॉलेज ग्राउंड पर 51 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन https://youtu.be/71QWszWp8vo?si=ErQSUj9wAU3eQYjo गाडरवारा/बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया करीबन 25 वर्षों से यह रावण दहन विजयदशमी का कार्यक्रम राजपूत क्षत्रीय सभा गाडरवाड़ा द्वारा प्रतिवर्ष रुद्र मैदान गाडरवारा कॉलेज ग्राउंड में किया जाता है इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया सर्वप्रथम5:00 बजे रामायण पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया शस्त्र पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी गई जय श्री राम के घोष से समूचा ग्राउंड गूंज उठा शास्त्रों के अनुसार विजयदशमी को रावण नामक राक्षस पर भगवान श्री राम की विजय के रूप में मनाया जाता है रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का राजपूत क्षत्रिय सभा ,करणी सेना, महिला छात्राणी इकाई ,युवा शक्ति संगठन द्वारा पौधा देकर सम्मान किया गया 10:00 बजे बुराई का प्रतीक रावण का दहन किया गया धू धू कर जल उठा रावण कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों का सभा द्वारा सम्मान किया गया एवं मतदाता जागरूकता को लेेेकर मतदान करने शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि राजपूत समाज के वरिष्ठ जन करणी सेना परिवार महिला छात्राणी इकाई युवा शक्ति एवं गाडरवारा नगर सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोग उपस्थित रहे इस आयोजन की सभी ने सराहना की समूचा ग्राउंड रावण दहन के समय आतिशबाजी से गूंजता रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें