Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: दिव्यांगजनों को ₹1562 पेंशन देने की मांग

Aditi News Team

Fri, Jul 11, 2025
दिव्यांगजनों को ₹1562 पेंशन देने की मांग गाडरवारा।सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के कल्याण और अधिकारों की रक्षा करना है। इस मंत्रालय के तहत कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दिव्यांगजनों पीड़ित वर्गों की मांगों पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार से भाजपा नेता पवन पटेल ने मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया। उल्लेख किया गया है कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 24(1) के मुताबिक प्रदेश में किसी भी योजना में दी जाने वाली सर्वाधिक राशि से कम से कम 25% अधिक राशि दिव्यांगजनों को देनी होती है। यह नियम दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए थे। प्रदेश के लगभग 30 लाख दिव्यांगजनों को इसका फायदा होगा।दिव्यांगों को ₹1562 प्रतिमाह पेंशन की बढ़ोतरी की जाए। वर्तमान में सिर्फ ₹600 प्रति माह पेंशन दी जा रही है जो बहुत ही कम है। जीवन यापन में अत्यधिक कठिनाई है। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कौशल विकास और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम से दिव्यांगों को जोड़ा जाए। प्राथमिकता पर शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाए। नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए भी प्रभावी मैदानी स्तर पर काम हो। खुले बाजार में नशीली दवाओं का विक्रय कर दुरुपयोग हो रहा है। जिससे युवा पीढ़ी इसकी चपेट में है। अनुसूचित जाति कल्याण एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण कार्यक्रमों में भी मंत्रालय के माध्यम से मैदानी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन हो सके।

Tags :

जरूरी खबरें