Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

हत्या या आत्महत्या गहराया रहस्य ? निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

: कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण 

Aditi News Team

Wed, Oct 18, 2023
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण गाडरवारा। मंगलवार की देर शाम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने एसपी अमित कुमार के साथ गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों गरधा, खिरिया एवं बम्हौरीकलाँ के बूथों का निरीक्षण किया । उन्होंने बमोहरी कला के माध्यमिक विद्यालय में बनने वाले बूथ एवं स्कूल की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उंन्होने तीनों मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उंन्होने स्वीप गतिविधियों के जरिये मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की बात पर जोर दिया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एवं बीएलओ राघवेन्द्र चौधरी , चन्द्रभान गूजर सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें