Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर में 18 वर्षीय बिटिया संध्या चौधरी के हत्या को लेकर अहिरवार समाज संघ भारत जिला नरसिंहपुर द्वारा आक्रोशित ज्ञापन सौंपा 

Aditi News Team

Tue, Jul 1, 2025
नरसिंहपुर में 18 वर्षीय बिटिया संध्या चौधरी के हत्या को लेकर अहिरवार समाज संघ भारत जिला नरसिंहपुर द्वारा आक्रोशित ज्ञापन सौंपा  अहिरवार समाज संघ नरसिंहपुर एवं सर्व समाज के संयुक्त तत्वाधान में अहिरवार समाज संघ के द्वारा संयुक्त रूप से हजारों की संख्या में जिला कलेक्ट्रेट नरसिंहपुर पहुंचकर 18 वर्षीय बिटिया संध्या चौधरी के हत्या को लेकर पिताजी हीरालाल अहिरवार के साथ मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय जी एवं मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव जी मध्यप्रदेश शासन के नाम नरसिंहपुर कलेक्टर महोदया शीतला पटले जी को शौंपा ज्ञापन जिसमें मुख्य रूप से बाबूलाल जाटव समाज के नेता भाजपा मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा कार्य. समिति के सदस्य एवं श्याम सिंह चौहान अहिरवार समाज संघ भारत व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  डॉ.कमलेश अहिरवार जिला उपाध्यक्ष अहिरवार समाज संघ नरसिंहपुर, के द्वारा बड़ी संख्या में नरसिंह भवन में ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई है कि ज्ञापन में दी हुई मांगों जिसमें 1)मुख्य रूप से आरोपी अभिषेक कोष्टी को फांसी की सजा सुनाई जाए, एवं उसके सहयोगी मित्र मंडली के सहयोग से इसने गला काटकर बिटिया के हत्या अंजाम दिया उन सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए जिससे की पुनः दोबारा इस तरह की घटना का अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके। 2) मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव जी एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा एक करोड रुपए की मुआवजा राशि परिवार के भरण पोषण के लिए जल्द से जल्द बिटिया के परिवार को सहायता राशि घोषित करें। 4) मध्यप्रदेश शासन द्वारा क्योंकि बिटिया अपने जीवन और परिवार को संवारने के लिए नर्स का कोर्स कर रही थी जिसकी प्रेक्टिस करने वह जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर जाया करती थी उस दौरान उसकी हत्या कर दी गई है जिससे कि परिवार की भरण पोषण की गति रुक गई है ऐसे में संघ मांग करता है कि! परिवार से एक व्यक्ति को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्थाई नौकरी देने की घोषणा करें इससे की बिटिया के परिवार का भरण पोषण किया जा सके। 5) परिवार के सदस्यों को पुलिस प्रशासन नरसिंहपुर सुरक्षा प्रदान करें ताकि आरोपी के सहयोगियों द्वारा परिवार के ऊपर किसी भी प्रकार का हमला न हो सके। अतः महा महिमा राज्यपाल महोदय एवं मुख्यमंत्री जी मोहन यादव से निवेदन है कि नरसिंहपुर जिले का मामला जल्द से जल्द संज्ञान में लेकर अति शीघ्र कार्रवाई करें! अन्यथा इस घटना से आक्रोशित समाज एवं अहिरवार समाज संघ व जिले और मध्यप्रदेश के तमाम सहयोगी अनुसूचित जाति अनुसूचित जाति के सभी संगठन मिलकर आगामी दिनांक में उग्र जनआंदोलन की कार्य योजना बनाई जाएगी, जिसमें जो भी नुकसान होगा उसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन नरसिंहपुर की होगी इसीलिए आपसे शीघ्र निवेदन है कि 15 दिन के अंदर परिवार की उचित मांगों को जल्द पूरा किया जाए!    

Tags :

जरूरी खबरें