Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: नरसिंहपुर,जनसुनवाई में आये 77 आवेदन,12 मार्च को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में लगाया जायेगा नसबंदी शिविर,पीएम इंटरशिप योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन के लिए 12 मार्च तक पोर्टल रहेगा ओपन

Aditi News Team

Tue, Mar 11, 2025
जनसुनवाई में आये 77 आवेदन नरसिंहपुर।कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 11 मार्च को जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह सहित अन्य अधिकारियों ने भी लोगों की समस्यायें सुनी व आवेदन लिए और समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 77 आवेदन आये। 12 मार्च को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में लगाया जायेगा नसबंदी शिविर नरसिंहपुर।राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में माह मार्च 2025 में महिला एवं पुरूष नसबंदी- एनएसव्हीटी/ एनटीटी फिक्स डे स्टेटिक सेवा स्थल चिन्हांकित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि विकासखंड नरसिंहपुर के अंतर्गत 12 मार्च को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में महिला एवं पुरूष नसबंदी- एनएसव्हीटी/ एनटीटी फिक्स डे स्टेटिक सेवा स्थल चिन्हांकित किया गया है। डॉ. इति चांदोलकर एवं सहायक सर्जन डॉ. शिप्रा कौरव द्वारा फिक्स डे स्टेटिक सेवा स्थल में नसबंदी ऑपरेशन में अपनी सेवायें देंगे। पीएम इंटरशिप योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन के लिए 12 मार्च तक पोर्टल रहेगा ओपन पीएम इंटरशिप के लिए कर सकते हैं पंजीयन व आवेदन नरसिंहपुर। पीएम इंटरशिप योजना के तहत जिले के कक्षा 10 वीं, 12 वीं, ग्रेजुएट डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी इंटरशिप करने के लिए 12 मार्च तक पोर्टल ओपन किया गया है। वे वेबसाइट https://pminternship.mca.gov.in पर पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। वे ही छात्र- छात्रायें पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं, जिनकी आयु 21 से 24 वर्ष होनी चाहिये।   प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर ने जिले की गाडरवारा, गोटेगांव, तेंदूखेड़ा व बाबई चीचली के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों से कहा है कि वे पीएम इंटरशिप योजना के तहत विद्यार्थियों का अधिक से अधिक पंजीयन एवं आवेदन करायें।

Tags :

जरूरी खबरें