Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

: नरसिंहपुर, जिले में 27 अक्टूबर को 13 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन

Aditi News Team

Fri, Oct 27, 2023
जिले में 27 अक्टूबर को 13 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन नरसिंहपुर । विधानसभा निर्वाचन- 2023 के तहत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के चौथे दिन शुक्रवार 27 अक्टूबर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से 13 अभ्यर्थियों ने 16 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। गोटेगांव में 6, नरसिंहपुर में 3, तेंदूखेड़ा में 2 और गाडरवारा में दो अभ्यर्थियों ने नामांकन भरे।   शुक्रवार को जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 118- गोटेगांव में इंडियन नेशनल कांग्रेस से शेखर चौधरी पिता नारायण प्रसाद चौधरी ने दो, निर्दलीय से भगवान सिंह मेहरा पिता मेहताप सिंह मेहरा ने एक, गण सुरक्षा पार्टी से सुरेश कुमार मेहरा ने एक, निर्दलीय से देवेन्द्र चौधरी "टिंकू भैया" पिता राम सिंह ने एक, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से ठाकुर सुरेश झारिया पिता लक्खू मेहरा ने एक और इंडियन नेशनल कांग्रेस से नर्मदा प्रसाद प्रजापति पिता संतराम प्रजापति ने दो नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।   विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 119- नरसिंहपुर में बहुजन समाज पार्टी से महेश प्रसाद पिता भैयालाल चौधरी ने एक, गण सुरक्षा पार्टी से रामबाई पति बारेलाल ने एक और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से मस्तराम पिता ओंकार ने एक एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।   विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 120- तेंदूखेड़ा में आम आदमी पार्टी से किशोर भानु शाह पिता भगवान शाह गौंड़ ने दो और बहुजन समाज पार्टी से रमाकुशवाहा पिता अशोक कुशवाहा ने एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किये।   विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 121- गाडरवारा में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुनीता पटैल पति सुरेन्द्र सिंह ने एक और बहुजन समाज पार्टी से सविता बाई अहिरवार पति प्रदीप कुमार अहिरवार ने एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

Tags :

जरूरी खबरें