: रायसेन,जिले में प्रचार रथ द्वारा गॉव-गॉव पहुंचकर किया जा रहा है सरकार की उपलब्धियों तथा लाडली बहना योजना का प्रचार-प्रसार
Aditi News Team
Sat, Apr 1, 2023
रिपोर्टर- कमर राणा यसेन
जिले में प्रचार रथ द्वारा गॉव-गॉव पहुंचकर किया जा रहा है सरकार की उपलब्धियों तथा लाडली बहना योजना का प्रचार-प्रसार
रायसेन। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, युवाओं, किसानों, वृद्धजनों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग की उन्नति और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी प्रचार रथ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के लिए प्रारंभ की गई “लाडली बहना योजना“ का जिले में प्रचार रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस प्रचार रथ में एलईडी, पम्पलेट तथा पोस्टर आदि के माध्यम सुदूरवर्ती गांवों तथा तथा शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को लाड़ली बहना योजना में आवेदन की समस्त प्रक्रिया, आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज, अर्हता, आयु-सीमा सहित सभी जानकारी प्रचार रथ के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है।
Tags :