Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

: करेली,राज्यसभा सांसद श्री सोनी ने 17 दिव्यांग जनों को वितरित की स्वचलित  ट्राईसाईकिल,हेलमेट और बैसाखी का भी किया वितरण

Aditi News Team

Sun, Aug 6, 2023
राज्यसभा सांसद श्री सोनी ने 17 दिव्यांग जनों को वितरित की स्वचलित  ट्राईसाईकिल,हेलमेट और बैसाखी का भी किया वितरण
करेली। राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी ने 17 दिव्यांग जनों को स्वचलित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वितरित की I  कार्यक्रम का योजना श्री सोनी के करेली स्थित निजी निवास तपस्या में किया गया I ट्राई साइकिलओं का वितरण राज्यसभा सांसद की निधि और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की राशि से किया गया I एक ट्राई साइकिल की लागत करीब 50,000/- रुपये है I सांसद श्री सोनी ने ट्राई साइकिल के साथ दिव्यांग हितग्राहियों को हेलमेट एवं बैसाखी भी प्रदान की I कार्यक्रम में अक्षत सोनी ने तिलक लगाकर दिव्यांग हितग्राहियों का स्वागत किया I ट्राई साइकिल एलिम्को के माध्यम से उपलब्ध करायी गईं I
कार्यक्रम में श्री अक्षत सोनी ने दिव्यांग जनों को तिलक लगाकर स्वागत किया I कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, पूर्व विधायक भैयाराम पटेल, भाजपा कोषाध्‍यक्ष नीलकमल जैन, कोदुलाल बनवारी संतोष रघुवंशी, अभितेंद्र नारोलिया,अक्षत सोनी, खेरीनाका सरपंच रिया जाट,संतोष चौकसे,उदय ठाकुर,कमलेश पटेल, मनीष ठाकुर, राकेश बढ़कुर,अनिमेष यादव,शारदा साहू  वसंत पटेल अशफाक अली मौजूद थे I कार्यक्रम में दिव्यांगजन अज़हर खान करेली, धनराज गोबरगांव, गोविंद पटेल काशी  खैरी, हिमांशु साहू कठोतिया, कमलेश साहू मिढली , लक्ष्मीनारायण आमगांव बड़ा, नंदकिशोर टेकापार, प्रकाश मेहरा आमगांव बड़ा, सुदामा साहू कठोतिया, परेश वर्मा करेली, रानी जैन करेली, प्रदीप कौरव करेली, हल्कीबाई डांगीढाना,राजेश कुमार ठाकुर दिलहेरी,फुल सिंह इम्झिरी गाडरवारा , हाकम वचई करहैया,महेश खुर्सीपार को स्वचलित ट्राइसाइकिल, हेलमेट, बेसाखी प्रदान की गई I

Tags :

जरूरी खबरें