Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

नरसिंहपुर जिले में नोटिस जारी, नगरीय निकायवार चेतावनी बोर्ड लगाए गए

करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी

संगीता शर्मा पूर्व जल सभापति नगर पालिका परिषद करेली ने कलेक्टर मैडम को द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया

निजी स्कूलों की मनमानी पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई, अभिभावकों में आक्रोश

: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बीयू, सीयू और व्हीव्हीपीएटी मशीनों के एटीपी कार्य का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, May 11, 2023
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बुधवार को भोपाल में ईवीएम वेयर हाउस गो-डाउन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बैंगलुरू (बेल) से भोपाल आई बीयू, सीयू और व्हीव्हीपीएटी मशीनों के एटीपी (एक्सेप्टेंस टेस्ट प्रोसीजर) कार्य का निरीक्षण किया। बेल से आए इंजीनियर्स से एटीपी प्रकिया के बारे में जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाने के निर्देश दिए। वर्तमान में ईवीएम वेयर हाउस गो-डाउन में एटीपी का कार्य चल रहा है। बेल के इंजीनियरों के निर्देशन में बीयू, सीयू और व्हीव्हीपीएटी मशीनों की भौतिक रूप से जाँच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरा रूम, व्हीव्हीपीएटी, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट रूम का किया निरीक्षण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने ईवीएम वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरा, व्हीव्हीपीएटी, कंट्रोल यूनिट कक्ष, बैलेट यूनिट कक्ष का निरीक्षण और पुराने रिकार्ड का अवलोकन किया। वेयर हाउस में विधानसभा वार स्ट्रांग रूम बना कर मशीनों के रखे जाने को लेकर भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सिंह से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें