Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

एनटीपीसी गाडरवारा ने सीएसआर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में ₹3.50 करोड़ के चिकित्सा उपकरण प्रदान किए

तीसरा पति बना रास्ते का रोड़ा, चौथा विवाह करने की नीयत से पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,

इंदौर मध्यप्रदेश में श्री दत्त देवालय अवधूत मन्दिरम् में भगवत्पाद आद्य शंकराचार्य

: बीटीआई में प्राचार्यो के प्रशिक्षण का हुआ समापन 

Aditi News Team

Sat, Jun 10, 2023
बीटीआई में प्राचार्यो के प्रशिक्षण का हुआ समापन गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में साईंखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉकों के प्राचार्यो एवं प्रभारी प्राचार्यो के 5 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रशिक्षण के चौथे दिन नरसिंहपुर से डीईओ एच पी कुर्मी ने प्राचार्यो को न्यायालयीन प्रकरणों के मामलों में सावधानी पूर्वक बेहद संजीदगी से कार्य करने की बात पर जोर दिया। रमसा एडीपीसी जी एस पटैल ने बेहतर शालेय प्रबंधन पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण में जिला योजना अधिकारी गजेंद्र नायक ने छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर प्राचार्य अनिल कुमार ब्यौहार, चंदन शर्मा, सचिन नेमा एवं राजीव किशोर श्रीवास्तव (बाबी) ने वित्तीय, प्रशासनिक एवं अकादमिक विषयो पर मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण में प्राचार्य अनूप शर्मा, आरती पाठक, प्रतुल इंदुरख्या,जयमोहन शर्मा, के के वर्मा , एम के चक्रवर्ती, आशिमा वर्मा, ए के रघुवंशी, गजेंद्र कौरव, कमल सतारे, मोहन मुरारी दुबे, आनंद चौकसे, पवन मिश्रा , जगदीश नेमा, सतीश शर्मा, राजेन्द्र मेहरा, संगीता मेहरा, कविता राजपूत सहित साईंखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉक के प्राचार्य व प्रभारी प्राचार्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें