Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

अंतरजिला सक्रिय शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा : तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

Aditi News Team

Fri, Jul 3, 2026

अंतरजिला सक्रिय शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा,

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

• जबलपुर, भोपाल सहित विभिन्न शहरों में सक्रिय था शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह।

• आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

दिनांक 30.06.2026 को फरियादी वीरेन्द्र शाह, निवासी ग्राम हथनापुर, थाना करेली द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 23.06.2026 को शासकीय चिकित्सालय, नरसिंहपुर के सामने खड़ी उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP-49-MN-6606 (कीमत लगभग ₹1 लाख) किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 481/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*अज्ञात चोरों की पतासाजी हेतु गठित की गई थी विशेष टीम :* अज्ञात चोरों की पहचान एवं पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम को तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए वाहन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।

*चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में तीन आरोपी गिरफ्तार :* विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इतवारा बाजार, नरसिंहपुर में तीन युवक चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां तीन संदिग्ध युवकों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा गया।

*जबलपुर, भोपाल सहित विभिन्न शहरों में सक्रिय शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश :* पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अतुल दांगी, प्रिंस चौधरी एवं चिराग कुमार चौधरी बताए। तीनों आरोपी मोटरसाइकिलों के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने संयुक्त रूप से दिनांक 23.06.2026 को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर के पास से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP-49-MN-6606, इसके अतिरिक्त जबलपुर, ग्राम भैसापाला (नरसिंहपुर) तथा भोपाल से कुल चार मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से कुल 04 चोरी की मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4 लाख है, बरामद की गईं। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक, गौरव चाटे, उपनिरीक्षक आशीष बोपचे, आरक्षक प्रहलाद माघवे, राजेश बागरी, रोहित चम्पुरिया, महेन्द्र सिंह एवं नगर रक्षा समिति कार्यकर्ता शिवम मालवीय की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें