Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए

छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

नरसिंहपुर पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 12 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार : जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए

Aditi News Team

Thu, Jul 2, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, जुआ फड़ पर छापा 12 आरोपियों को दबोचा

• आधी रात को जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 12 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार।

• जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए।

• कार्यवाही के दौरान एक वाहन से अवैध 03 देशी पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस भी किए गए जप्त।

• जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹50 लाख।

जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर नरसिंहपुर पुलिस लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है।

दिनांक 01.07.2026 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सम्मान पटेल, निवासी गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर के घर पर कुछ व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी गोटेगांव श्री मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर तत्काल दबिश दी गई।

पुलिस टीम को मौके पर देखकर कुछ व्यक्ति अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए, जबकि 09 आरोपियों को मौके से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान ₹72,000 नगद, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री जब्त की गई। साथ ही मौके से स्कॉर्पियो, अल्टो, अर्टिगा एवं किया सहित कुल 07 चार पहिया तथा 04 दो पहिया वाहन भी जप्त किए गए।

दबिश के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन में अवैध हथियार होने की सूचना पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें से 03 अवैध देशी पिस्टल एवं 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए। उक्त कार्यवाही में जप्त समस्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख है।

आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश एवं बरामद अवैध हथियारों के स्रोत के संबंध में भी गहन जांच की जा रही है।

पुलिस कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार आरोपी:

1-राकेश पिता स्व रामनारायण गुप्ता उम्र 44 साल नि. बहोरीबंद, थाना बहोरीबंद, जिला कटनी।

2-रमाकान्त पिता प्रेमनारायण कौरव उम्र 27 साल नि. ग्राम बम्होरी, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर।

3-अनिल पिता वसंत साहू उम्र 37 साल नि. छपरा, थाना स्लामाबाद जिला कटनी।

4-शेख इस्लाम पिता शेख मोहर्रम नि. कटरा मोहल्ला, पाटन, थाना पाटन, जिला जबलपुर।

5-महेन्द्र पिता लाखन पटेल उम्र 47 साल नि. ग्राम खमरिया, थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर।

6-राजेश पिता स्व देवकी नंदन वैष्णव उम्र 55 साल नि. ग्राम करकबेल, थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर।

7-शंभू पिता स्व संजय ठाकुर उम्र 26 साल नि. ग्राम हिनोता, थाना कटंगी, जिला जबलपुर।

8-राजसिंह पिता गनपत सिंह उम्र 23 साल नि. ग्रामधनेटा, पाटन थाना पाटन, जिला जबलपुर।

9-दीपक पिता गंगाराम तिवारी उम्र 30 साल नि. ग्राम कुआ, थाना बहोरीबंद, जिला कटनी।

10-नीरज पटेल निवासी। गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर।

11-चंदन पटेल निवासी गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर।

12-सम्मान पटेल नि. गोटेगाँव, जिला नरसिंहपुर।

जप्ती : 52 ताश पत्ते, कार्यवाही में जुआ फड़ से ₹72,070 नगद तथा 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त, जप्त मशरूका की कीमत लगभग ₹50 लाख रूपये।

• कार्यवाही के दौरान एक वाहन से अवैध 03 देशी पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस भी किए गए जप्त।

• बैधानिक कार्यवाही : कार्यवाही में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 पब्लिक गेम्बलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट एवं आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, गोटेगांव, निरीक्षक प्रदीप सराफ, उप निरी. विजय द्विवेदी, उप निरी, ऋषिराज रजक, उप निरी. श्रीराम रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सचिन तिवारी, राजेश जाट, महेन्द्र बसेडिया, रघुवीर सिंह, आरक्षक रामसमुझ यादव, संदीप, नितिन, विपिन दुबे, सोनम गुप्ता, अतुल तिवारी, प्रतीक, सुमित, चालक आर. अमित नामदेव की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया

एसडीओपी गोटेगांव श्री मनीष त्रिपाठी

थाना प्रभारी, गोटेगांव, निरीक्षक प्रदीप सराफ,

जरूरी खबरें